Avimukteshwaranand Gau Pratishtha Dharma Yudh: वाराणसी से लखनऊ तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पदयात्रा, उठाई ये मांगे…


Avimukteshwaranand Gau Pratishtha Dharma Yudh: गौ माता को राज्य माता घोषित करने और उत्तर प्रदेश में बीफ निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने वाराणसी से लखनऊ तक यात्रा का कार्यक्रम घोषित किया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ये यात्रा 7 मार्च से वाराणसी से शुरू हो कर 1 मार्च को लखनऊ में बड़े आयोजन के साथ संपन्न होगी। Swami Avimukteshwaranand Controversy

संकल्प दिवस से अभियान की शुरुआत

वाराणसी के केदारघाट स्थित श्रीविद्या मठ में आयोजित प्रेसवार्ता में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि 6 मार्च को संकल्प दिवस के साथ अभियान की शुरूआत होगी। शंकराचार्य घाट पर वीर शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर गंगा पूजन कर धर्मयुद्ध शंखनाद का संकल्प लिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजित और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। समाज में जागरुकता फैलाने और विभिन्न संगठनों को एकजुट करने के उद्देश्य से ये अभियान चलाया जा रहा है।

7 मार्च से शुरू होगी यात्रा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 7 मार्च की सुबह 8:30 बजे श्रीविद्या मठ से प्रस्थान करेंगे। संकटमोचन मंदिर में हनुमानाष्टक, हनुमान चालीसा और बजरंग बाण के पाठ के बाद यात्रा औपचारिक रूप के शुरू होगी। उसी दिन जौनपुर, सुल्तानपुर और रायबरेली में सभाएं आयोजित की जाएंगी और रात्रि विश्राम होगा

8 मार्च को मोहनलालगंज, लालगंज, अचलगंज और उन्नाव में जनसभाएं होंगी। 9 मार्च को उन्नाव, बांगरमऊ, बघौली और नेमीषारण्य में कार्यक्रम निर्धारित है। 10 मार्च को नैमिषारण्य से सिधौली और इटौंजा होते हुए यात्रा लखनऊ सीमा में प्रवेश करेगी।  

ये भी पढ़ें – America-Israel vs Iran: इजराइल-ईरान तनाव के बीच यूपी सरकार ने इजराइल में 6004 श्रमिकों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

11 मार्च को लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम

11 मार्च को दोपहर 2:15 बजे से शाम  5 बजे तक लखनऊ के कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल, पासी किला चौराहा, आशियाना में विद्वानों की सभा आयोजित की जाएगी। इसे गौ प्रतिष्ठा धर्म युद्ध का मुख्य आयोजन बताया जा रहा है।  

ये भी पढ़ें – UP PCS Transfer List 2026: यूपी प्रशासनिक बदलाव, 3 PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, राजेश श्रीवास्तव अपर आयुक्त गोरखपुर बने

सरकार को 40 दिन की चेतावनी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उन्होंने प्रदेश सरकार को 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 30 दिन पूरे हो चुके हैं। यदि शेष 10 दिनों में सरकार उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लेती है तो 12 मार्च को लखनऊ से निर्णायक शंखनाद किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें –  UP IAS Transfer List 2026: यूपी में 3 IAS अफसरों का ट्रांसफर, राजकमल यादव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के विशेष सचिव, देखें लिस्ट

उनकी प्रमुख मांगों में गो माता को राज्य माता घोषित करना और उत्तर प्रदेश से बीफ निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने मांगें पूरी नहीं कीं तो आगे की जिम्मेदारी सरकार की होगी। 

ये भी पढ़ें – UP Police Leave Cancel Order: 1 से 7 मार्च तक यूपी पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द, डीजीपी राजीव कृष्ण का आदेश

Leave a Comment