अभी दुबई में फंसे रहेंगे MP के लोग: शारजाह से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट फिर कैंसिल, 2 मार्च को नहीं आ पाएंगे


Sharjah-Indore Flight Cancel: ईरान और इजराइल में युद्ध के बीच ईरान ने यूएई समेत 8 देशों में जबावी मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इसमें यूएई भी शामिल है। इसके चलते यूएई के सभी एयरपोर्ट (दुबई, शारजाह और अबूधाबी) 1 मार्च से बंद हैं। 28 फरवरी से कैंसिल शारजाह से इंदौर आने और जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 2 मार्च को भी निरस्त कर दी गई है। इसके कारण इंदौर सहित प्रदेश के सैकड़ों यात्री UAE में फंस गए हैं।

जिस होटल में एमपी के लोग रूके वहीं धमाका

जानकारी के अनुसार, दो पूर्व विधायकों सहित इंदौर के एक बड़े कारोबारी और उनके साथी दुबई की जिस होटल में ठहरे थे, उसके पास की ही पार्क जुमेरा होटल में मिसाइल गिरी और धमाका हुआ। घटना के बाद इंदौर के सभी लोगों ने उस इलाके को छोड़कर दूसरी होटल में शिफ्ट किया है। बिननेसमैन पिंटू छाबड़ा ने बताया कि उनके परिजन और सभी साथी सुरक्षित हैं। हालांकि, इंदौर से गई एक अन्य फैमिली अबूधाबी में फंसी है। फिलहाल, वहां हालात सामान्य हैं, लेकिन फ्लाइट्स के बंद होने के कारण वापसी मुश्किल हो रही है।

मंत्री विजयवर्गीय ने दुबई में फंसे लोगों से चर्चा की

इंदौरियों के दुबई सहित यूएई के विभिन्न शहरों में फंसने की खबर के बाद मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने ताजा हालातों की जानकारी लेते हुए दिल्ली में विभिन्न मंत्रालयों से संपर्क कर दुबई में फंसे इंदौर के लोगों की सुरक्षित वापसी के उपायों के बारे में चर्चा की। उन्होंने दुबई में फंसे पूर्व विधायकों सहित कारोबारी पिंटू छाबड़ा से चर्चा कर कहा कि वे ओमान से लौटने का प्रयास करें, फिलहाल भारत-ओमान के बीच हवाई संपर्क जारी है। मंत्री ने यूएई में फंसे लोगों को भारतीय दूतावास से संपर्क रखने और उनकी सलाह मानने की भी सलाह दी।

इंदौर से दुबई घूमने गए दोस्त, होटल में फोटो शूट करते हुए। इजराइल-ईरान युद्ध के कारण शारजाह से इंदौर की फ्लाइट कैंसिल हो गई है।

इंदौर से शारजाह के बीच रोजाना फ्लाइट

एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा इंदौर से शारजाह के बीच नियमित उड़ानों का संचालन किया जाता है। 28 फरवरी से ईरान और इजराइल के बीच शुरू हुए युद्ध के चलते कंपनी ने अपनी आने और जाने वाली उड़ानों को कैंसिल कर दिया था और आज (2 मार्च) भी उड़ानें निरस्त करने की घोषणा की है। ऐसे में शारजाह, अबूधाबी और दुबई से इंदौर आने वाले यात्री वहीं फंस गए हैं। इंदौर से दुबई गए दो पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल के साथ ही कारोबारी पिंटू छाबड़ा और उनके बेटा-बहू के गए हुए हैं। इस टूर में प्रवीण कक्कड़, संजय अग्रवाल एवं अन्य साथी भी दुबई गए हुए हैं।

दुबई में होटल के पास धमाका

दुबई में फंसे पूर्व विधायक और उनके साथी शनिवार को ही लौटने वाले थे, लेकिन वे जिस होटल में ठहरे थे, उसके पास ही स्थित पार्क जुमेरा होटल में धमाके हो गए। इसके बाद उन्होंने भारतीय दूतावास की सलाह पर उक्त इलाका छोड़कर अन्य इलाके में स्थित होटल हयात में शरण ली। 

दुबई में फंसे यात्रियों ने बताया कि यहां लगातार धमाकों की आवाजें आ रही हैं और सायरन बज रहे हैं। वहां घूमने गए भारतीयों में जहां डर का माहौल है, वहीं इंदौर सहित देश के कई लोग दुबई में ही रह रहे हैं और ताजा हमलों से उनमें भी चिंता बनी हुई है।

Sharjah-Indore Flight Cancel
दुबई के होटलों से असमान में इस तरह मिसाइलें दिखाई दे रही हैं।

दुबई में होटल के पास धमाका

दुबई में फंसे पूर्व विधायक और उनके साथी शनिवार को ही लौटने वाले थे, लेकिन वे जिस होटल में ठहरे थे, उसके पास ही स्थित पार्क जुमेरा होटल में धमाके हो गए। इसके बाद उन्होंने भारतीय दूतावास की सलाह पर उक्त इलाका छोड़कर अन्य इलाके में स्थित होटल हयात में शरण ली। 

दुबई में फंसे यात्रियों ने बताया कि यहां लगातार धमाकों की आवाजें आ रही हैं और सायरन बज रहे हैं। वहां घूमने गए भारतीयों में जहां डर का माहौल है, वहीं इंदौर सहित देश के कई लोग दुबई में ही रह रहे हैं और ताजा हमलों से उनमें भी चिंता बनी हुई है।

अबुधाबी में भी फंसे यात्री

इंदौर से अपने परिवार के साथ 6 लोगों के साथ 26 फरवरी को शारजाह गए सुमित टोंग्या ने बताया कि वे अभी अबूधाबी में हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी होटल के पास धमाकों की आवाजें भी सुनीं। आसमान में उड़ती मिसाइलें भी देखीं। इससे यहां लोगों में घबराहट है। हालांकि, रविवार सुबह से हमले शांत हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग फ्लाइट्स बंद होने से यहां फंस गए हैं। उनकी भी वापसी की फ्लाइट 3 मार्च को है और इसे लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। 
वहीं बुरहानपुर के अजय वारुड़े आबूधाबी में म्युजिक टीचर हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को घर के पास रोड साइट में मिसाइलें गिरीं। जिससे पूरा इलाका दहशत में आ गया। इसके बाद आबूधाबी प्रशासन ने सभी को घरों के अंदर रहने का अलर्ट जारी किया।

मोबाइल पर आया अलर्ट मैसेज

अमोल कटारिया ने बताया कि उनके मोबाइल पर शनिवार को यूएई प्रशासन की ओर से एक अलर्ट मैसेज भी आया, जिसमें लिखा था कि वर्तमान स्थिति के कारण संभावित मिसाइल खतरे की आशंका है। कृपया तुरंत नजदीकी सुरक्षित इमारत में शरण लें और खिड़कियों, दरवाजों तथा खुले क्षेत्रों से दूर रहें। आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करें।

यात्रियों के टूर भी हुए कैंसिल

ट्रेवल्स एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि युद्ध के कारण फ्लाइट्स कैंसिल हो जाने से इंदौर से यूएई सहित अन्य देशों में जाने वाली कई उड़ानें निरस्त हुई हैं। इसके कारण यात्रियों के पहले से बुक टूर पैकेज कैंसल हो रहे हैं। युद्ध के हालातों को देखते हुए कई पर्यटक खुद ही अपने टूर कैंसल करवा रहे हैं। जो यात्री वहां पहुंच चुके हैं, वे लगातार कैसे भी भारत लौटने की कोशिश कर रहे हैं।

Indian Basketball team

भारतीय बास्केटबॉल टीम भी फंसी

भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम 25 फरवरी को एशियाई क्वालिफायर में भाग लेने के लिए दोहा गई थी। टीम में मध्यप्रदेश के तुशाल सिंह भी शामिल हैं। 27 को टीम को लेबनान जाना था, लेकिन कतर में चल रहे राजनीतिक तनाव के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट्स बंद हैं।

ऐसे में टीम के खिलाड़ी और अधिकारी दोहा में फंसे हुए हैं। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल ने बताया भारतीय टीम ने 27 फरवरी को कतर के खिलाफ अपना निर्धारित मैच खत्म किया। मौजूदा स्थिति और यात्रा संबंधी अनिश्चितताओं के कारण टीम व अधिकारी दोहा एंबेसी में 5 घंटे के लिए रुके थे। इसके बाद पूरी टीम को होटल में पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: Bhopal Crime News: पति ने मोबाइल चलाने से रोका तो दूसरी मंजिल से कूद कर पत्नि ने दी जान, बच्चों ने  पुलिस को बताई ये बात

Leave a Comment