हरियाणा में आज बारिश-आंधी का येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जगहों पर गिरेगी आसमान से आफ़त


हरियाणा के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से आज राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 29 मई 2025 के लिए राज्य के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इसके चलते येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

किन-किन जगहों में हो सकता है असर?
मौसम विभाग के अनुसार निम्नलिखित जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चल सकती हैं:

  • हथीन, नूंह, पलवल, तावडू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम

  • कनीना, चरखी दादरी, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल

  • झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, फरीदाबाद

यहाँ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी:
विभाग ने कुछ और इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश की चेतावनी दी है, जिनमें शामिल हैं:

  • फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, होडल, नूह, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, भद्रा

  • भिवानी, बवानी खेड़ा, हांसी, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, मेहम, गोहाना, जुलाना, जींद

मौसम से संबंधित जरूरी सलाह:

  • किसान अपनी फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

  • लोग खुले में जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों में रहें।

  • बिजली गिरने की आशंका वाले समय मोबाइल का प्रयोग और पेड़ों के नीचे रुकने से बचें।

Leave a Comment