RBI Rule for loan : लोन लेने वालों को इस तरीके से चूना लगा रहे बैंक, लोन लेने वाले जान लें RBI के नियम
News – (RBI Loan Rules)। लोन लेने के बाद हर माह इसकी ईएमआई भरना एक बड़ी चुनौती होती है। लोन चुकाते चुकाते अंत तक ब्याज की ही मोटी रकम बैंक (bank loan news) लोनधारक से वसूल लेता है। इसके अलावा बैंक और भी एक तरीके से लोनधारक को चूना लगा देते हैं।
इस बारे में अधिकतर लोनधारक समझ ही नहीं पाते। बैंकों का यह कारनामा लोनधारकों को आर्थिक रूप से बहुत भारी पड़ता है। अब आरबीआई (RBI rules for bank loan) ने इसे लेकर नए नियम तय किए हैं, जिससे लोन होल्डर्स को काफी हद तक राहत मिलेगी।
इस तरह से बैंक लगाते हैं चूना-
आरबीआई (reserve Bank of India ) ने पिछले साल अपने ईयरली निरीक्षण में पाया था कि कुछ बैंक लोन लेने वालों से गलत ढंग से ब्याज वसूल रहे हैं। वे मनमानी करते हुए मनमर्जी की तारीख से लोन राशि पर ब्याज ले रहे थे। कई मामलों में सामने आया कि लोन देने की तारीख से ही ब्याज (interest rules on loan) वसूल किया जा रहा है। जबकि लोन राशि पर ब्याज उस दिन से लिया जाना चाहिए जिस दिन लोनधारक को लोन खाते में लोन राशि मिल जाए।
निरीक्षण में यह भी आया सामने –
आरबीआई (RBI) ने अपने निरीक्षण में पाया कि कुछ बैंक लोन पास होने के समय से ही लोनधारकों से ब्याज वसूल (Loan EMI) रहे थे, जबकि चेक कई दिन बाद दिया जा रहा था और लोन राशि भी देर से मिल रही थी। कुछ मामलों में तो ऐसा करके महीनों तक का चूना लगाया जा रहा था।
आरबीआई ने किए निर्देश जारी-
बैंकों की ओर से गलत ढंग से लोन पर ब्याज वसूले जाने की घटनाओं को देखते हुए नए नियम बनाए हैं। अब बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं को भी नए नियम सख्ती से लागू करने के निर्देश आरबीआई (RBI new guidelines) की ओर से दिए गए हैं।
आरबीआई ने चेक किया था कि ऑनलाइन या चेक आदि के जरिये दिए जाने वाले लोन पर कैसे और क्या ब्याज लिया जा रहा है। अब आरबीआई की ओर से लोन की प्रक्रिया व वसूली की प्रक्रिया (loan process) में पूरी तरह से पारदर्शिता बरते जाने के निर्देश दिए हैं।
अब लोन राशि पर बैंक ऐसे ले सकेंगे ब्याज-
अब आरबीआई ने एक्शन लेते हुए बैंकों (bank news) को ऐसे तरीकों को बदलने के निर्देश दिए हैं। आरबीआई ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई बैंक ज्यादा ब्याज या अन्य चार्ज वसूलता पाया जाता है तो उसे वापस करना होगा और शिकायत मिलने पर उस बैंक पर कार्रवाई भी की जाएगी।
आरबीआई (RBI new guideline for loan interest) ने लोन देने वाले बैंकों व एनबीएनफसी को निर्देश दिए हैं कि आगे से चेक की बजाय ऑनलाइन ट्रांजेक्शन (online transaction) के जरिये लोन खाते में राशि भेजी जाए। इसके बाद लोन पर ब्याज शुरू किया जाए।