ENG vs IND टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दिग्गज गेंदबाज हुआ चोटिल, इतने महीनों तक नहीं खेलेगा क्रिकेट

0

ENG vs IND: भारतीय टीम के कई खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल 2025 खेलने में व्यस्त है। इस टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है। जहां भारत और इंग्लैंड (ENG vs IND) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस श्रृंखला का आगाज 20 जून से होने का रहा है। इस श्रृंखला के शुरू होने से पहले हो एक टीम को करारा झटका लगा है। उनका तेज गेंदबाज चोटिल हो गया है। तो आइए जानते हैं कौन है ये खिलाड़ी….

यह गेंदबाज हुआ चोटिल

Eng Vs Ind

दअरसल हम जिस गेंदबाज की बात कर रहे है, वो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर जेमी ओवरटन है। आपको बता दें, इन दिनों इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस बीच बड़ा इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोटिल होकर पूरी वनडे और आगामी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए है। 29 मई को बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में ओवरटन के दाएं हाथ की छोटी उंगली में फ्रैक्चर हो गया, जिसकी पुष्टि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने की है। भारत (ENG vs IND) के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले स्टार खिलाड़ी का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी

पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 238 रनों के बड़े अंतर से हराया था। इस मैच में ओवरटन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.2 ओवर में केवल 22 रन देकर 3 अहम विकेट झटके थे। उन्होंने अपनी तेज शॉर्ट गेंदों से रोस्टन चेस और मैथ्यू फोर्ड को अपने जाल में फंसाया, जबकि गुडाकेश मोटी को स्लो डिलीवरी पर आउट किया। उनकी शानदार गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज के मध्यक्रम को पूरी तरह घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था। चोटिल होने के बावजूद ओवरटन ने मैदान पर कुछ समय तक खेल जारी रखा, लेकिन बाद में उन्हें बाहर जाना पड़ा। अब वह इंग्लैंड की मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरेंगे।

रिप्लेसमेंट का नहीं हुआ ऐलान

इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने यह साफ कर दिया है कि वे फिलहाल ओवरटन के रिप्लेसमेंट के रूप में किसी नए खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करेंगे। टीम के पास रिजर्व तेज गेंदबाज के रूप में मैथ्यू पॉट्स और बाएं हाथ के ल्यूक वुड पहले से मौजूद है। वहीं, स्पिन विभाग में टॉम हार्टले का विकल्प भी टीम के पास उपलब्ध है, जिन पर टीम विचार कर सकती है।

आपको बता दें, जेमी ओवरटन हाल ही में आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आए थे, जहां उन्होंने तीन मैच खेले थे, लेकिन सिर्फ 6 ओवर ही गेंदबाजी की थी। अब भारत (ENG vs IND) के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले उनकी वापसी पूरी तरह से फिटनेस पर निर्भर करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.