लगातार 37 घंटे में 20 हजार सूर्य नमस्कार, हिसार के संदीप आर्य ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड; अब पोलैंड के वैज्ञानिक करेंगे रिसर्च

0

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले के गांव फरीदपुर के रहने वाले संदीप आर्य ने सूर्य नमस्कार (Surya Namskar) में एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. उन्होंने लगातार 20 हजार सूर्य नमस्कार यानि 2 लाख 40 हजार एक्सरसाइज करते हुए दुनिया के सामने एक नई चुनौती पेश कर दी है. 5 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके संदीप आर्य ने कभी सोचा नहीं था कि वह लगातार 37 घंटे सूर्य नमस्कार करते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित कर देगा, जिसे तोड़ना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा.

अमेरिका व लंदन बुक में दर्ज हुआ नाम

संदीप आर्य ने सूर्य नमस्कार में वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने के साथ ही अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है. इसके साथ ही, लिम्का बुक व कई अन्य जगहों पर रिकॉर्ड दर्ज किया गया है. अब उनका नाम अमेरिका व लंदन की वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गया है.

साल 2010 में योगगुरू बाबा रामदेव के मंच से सूर्य नमस्कार की शुरुआत करने वाले संदीप आर्य ने बताया कि एक सूर्य नमस्कार में 12 तरह की एक्सरसाइज होती है, जिन्हें एक के बाद एक किया जाता है. ऐसे ही लगातार 37 घंटे में 20 हजार सूर्य नमस्कार किए गए हैं. इसके बाद, इस रिकॉर्ड को स्थापित करने में सफलता हासिल हुई है. उनकी इस उपलब्धि पर योगगुरू बाबा रामदेव ने बधाई दी है. उन्होंने बताया कि इस रिकॉर्ड को स्थापित करने के लिए उन्होंने रोजाना 8 घंटे तक सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया.

पौलेंड के वैज्ञानिक करेंगे रिसर्च

संदीप ने बताया कि लगातार 37 घंटे सूर्य नमस्कार के रिकॉर्ड को देखते हुए पौलेंड के वैज्ञानिकों का उनके पास संदेश आया है. उन्होंने सूर्य नमस्कार पर एक पुस्तक लिखी थी, लेकिन उसके रिकॉर्ड के बाद पौलेंड के वैज्ञानिक इस पुस्तक को अधूरी बता रहे हैं. इसलिए जुलाई महीने में पोलैंड के वैज्ञानिक उसपर रिसर्च करने हिंदुस्तान आएंगे.

संदीप आर्य के वर्ल्ड रिकॉर्ड की सूची

  • 2018 में लगातार 5 हजार सूर्य नमस्कार का रिकॉर्ड बनाया और फिर 8,788 सूर्य नमस्कार करते हुए इस रिकॉर्ड को ध्वस्त किया.
  • तीसरा रिकॉर्ड 10 हजार सूर्य नमस्कार का और फिर चौथी बार 12 हजार सूर्य नमस्कार करते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया.
  • पांचवीं बार के रिकॉर्ड में 15 हजार सूर्य नमस्कार किए और अब लगातार 20 हजार सूर्य नमस्कार करते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम पर दिखाया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.