CG weather update: आज बारिश, अंधड़ और तेज हवा की चेतावनी | CG Weather Today

0


CG weather update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। बीते कुछ दिनों से राज्य में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अब बादलों की वापसी के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है।

नमी, बदला मौसम का रुख

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

गरज-चमक का अलर्ट

इन मौसमी परिस्थितियों के चलते आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही वज्रपात और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

पिछले 24 घंटे ऐसा रहा मौसम 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

रायपुर में आज सुबह से ही तेज धूप देखने को मिली है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार दिन में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा और दोपहर या शाम को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, 24 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की अलर्ट

पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम

स्थान अधिकतम तापमान (°C) सामान्य से अंतर न्यूनतम तापमान (°C) सामान्य से अंतर वर्षा (मिमी) सापेक्ष आर्द्रता (08:30) सापेक्ष आर्द्रता (17:30)
लालपुर (रायपुर) 38.8 -2.3 25.5 -1.4 0.0 62% 52%
माना एयरपोर्ट 38.3 -3.2 23.6 -3.3 0.0 54% 44%
बिलासपुर 39.3 -3.6 26.1 -0.8 0.0 45% 34%
पेंड्रारोड 37.8 -1.0 23.4 -1.5 0.0 54% 44%
अंबिकापुर 37.4 -2.1 21.9 -2.7 7.8 50% 31%
जगदलपुर 34.7 -2.7 21.5 -2.3 4.8 73% 62%
दुर्ग 39.5 -2.3 24.2 -3.4 0.0 79% 40%
राजनांदगांव 0.0

7 दिन का पूर्वानुमान और चेतावनी 

तिथि पूर्वानुमान चेतावनी
09 मई 2025 एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन संभव
10 मई 2025 एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन संभव
11 मई 2025 एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन संभव
12 मई 2025 एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन संभव
13 मई 2025 एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन संभव
14 मई 2025 एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव कोई चेतावनी नहीं
15 मई 2025 एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा संभव कोई चेतावनी नहीं

यह भी पढ़ें- UP Ka Mausam: यूपी के 20 शहरों में बारिश का अलर्ट, एक हफ्ते में अब गर्मी फिर बढ़ेगी, हवाओं के साथ पड़ेंगी बौछारें

Leave A Reply

Your email address will not be published.