Gold Rate : बहुत हो ली बढ़ौतरी, अब सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट, अगले 2 महीने में इतने हो जाएंगे रेट

0

News (Gold Rate) सोने के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे थे, लेकिन अब सोने के दामों में गिरावट का सिलसिला शुरू होने वाला है। सोने के दाम इस तरह से धड़ाम होंगे कि निवेशकों की आंखें फटी रह जाएगी। आम ग्राहक सोना खरीद के लिए फिर से रेडी हो जाएं। आईए जानते हैं सोने की कीमतों में कितनी गिरावट आएगी।

लगातार बढ़ रही थी सोने की कीमत

वैसे तो सोने की कीमतें (Gold Rate) में वर्ष 2024 के अंतिम माह से ही बढ़ोतरी होने लगी थी। हालांकि इस साल सोने की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल 22 अप्रैल को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

सोने की कीमतें (Gold Rate) 22 अप्रैल को पिछली सारी कीमतों को पीछे छोड़ते हुए घरेलू सराफा बाजार में जीएसटी समेत 24 कैरेट सोने के रेट 1,00,000 रुपये के आंकड़े को पार कर गई थी।

जीएसटी बिना सोने के दाम

 22 अप्रैल 2025 को उसी समय बिना जीएसटी के सोने के रेट 99 हजार 100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो गए थे।  वहीं, इसके अलावा फ्यूचर गोल्ड एमसीएक्स पर भी सोने के रेट 99358 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए थे। सोने की यह कीमतें अपनी अब तक ऑल टाईम हाई थी।

बढ़ती कीमतों के चलते आम लोगों ने बनाई दूरी

देश में जिस हिसाब से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, उसके चलते आम लोगों ने सोने से दूरी सी बना ली है। इन बढ़ती कीमतों (Gold Rate) के बीच बाजार में सोने के खरीदारों में 25 प्रतिशत की कटौती हुई है।  

वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक 2025 की पहली तिमाही में आभूषणों की बिक्री में भी 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। हालांकि इस बीच निवेशकों का सोने में इस दौरान इंटरेस्ट बढ़ा है। यह करीब 10 साल बाद हुआ है जब निवेश के चलते सोने की कीमत 7 प्रतिशत बढ़ी हैं। 

यह है गोल्ड प्राइस 

5 जून को सोने के दाम एमसीएक्स पर 98205 को पार कर गए थे। 5 जून को एमसीएक्स पर सोने के दामों में तेजी (Gold Rate) देखने को मिल रही थी। परंतु, उसके बाद अचानक सोने ने ढूबकी लगा दी। सोना 96672 के आज के अपने न्यूनतम स्तर पर आ गया है।

यह रेट 9 बजकर 24 मिनट के हैं। कल के मुकाबले सोना 590 रुपये यानी 0.61% सस्ता हो चुका है। कल सोना 97,262 पर बंद हुआ था। इसके बाद आज सुबह सोना 97,294 पर खुला है। 

दो महीने बाद 85 हजार पर आ जाएगा सोना

क्वांट म्यूचुअल फंड का अनुमान है कि सोने के दाम 12 से 15 फीसदी गिर सकते हैं। क्वांट म्यूचुअल फंड हाउस के अनुसार दो महीने में सोने की कीमत 12 से 15 प्रतिशत तक गिर (Gold price drop) जाएगी।

वहीं, मीडिया में कमोडिटी एक्सपर्ट्स अजय केडिया के हवाले से लिखा है कि इस साल के अंत तक 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है। यानी दोनों ही रिपोर्ट आम ग्राहकों को सोना खरीद के प्रति आस दे रही हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.