10वीं पास के लिए सरकारी जॉब का बड़ा मौका! राजस्थान हाई कोर्ट में 5000+ पदों पर भर्ती शुरू!

0

राजस्थान मे सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। राजस्थान हाई कोर्ट की और से चतुर्थ श्रेणी (Peon) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमे आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गए है। आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफिसियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां राज्य के विभिन्न जिला न्यायालयों और अन्य न्यायिक संस्थानों में की जाएगी।

राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती वैकेंसी डिटेल्स

राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती के लिए अनलाइन आवेदन 27 जून, 2025 से शुरू हो गई हैं, जिसमे आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 5728 पदों पर रिक्तियां भरी जाएगी, जिसमे चपरासी के लिए 5670 पद और ड्राइवर के लिए 58 पद निर्धारित किए गए हैं।

भर्ती के लिए जरूरी योग्यता

शैक्षणिक योग्यता: भर्ती के तहत चपरासी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार 10वीं पास होने चाहिए, वहीं ड्राइवर पद के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास + ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।

आयु सीमा: भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 0 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए, हालांकि एससी/एसटी/ओबीसी और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा मे छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणिवार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जिसमे सामान्य/ओबीसी और राजस्थान के बाहर के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क वहीं पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 550 रुपये और एससी/एसटी और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 450 रुपये शुल्क भरना होगा। वहीं दिव्यानग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

राजस्थान हाई कोर्ट भर्ती आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक राजस्थान हाई कोर्ट की ऑफिसियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर विजिट करें।
  • अब होम पेज पर भर्ती सेक्शन मे चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके फॉर्म भर दें।
  • अब सभी आवश्यक विवरण भरकर जरूरी दस्ततावेज अपलोड करें।
  • आखिर मे श्रेणी अनुसार शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिट करके इसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।

वेतन विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को पहले दो साल तक 12,400 रुपये प्रतिमाह और दो साल बाद 17,700-56200 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.