CG Weather Update: गरज-चमक और बारिश के साथ तापमान में बदलाव

0


CG Weather Update: पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कई अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई जगहों पर सामान्य से कम या सामान्य के आसपास तापमान देखा गया।

अगले 3 से 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 3 दिनों तक छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी कमी आने की संभावना है।

तापमान में होंगे ये बदलाव

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

मानसून की स्थिति

मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में 5.8 किमी की ऊंचाई पर 71° पूरब और 28° उत्तर के पास सक्रिय है।

इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम मानसून 13 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ने की संभावना है।

अगले 4-5 दिनों में यह और आगे दक्षिणी अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र और मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें- Raipur Balodabazar Road Accident: रायपुर-बलोदाबाजार मार्ग पर भीषण हादसा, 13 लोगों की मौत; 30 घायल

बारिश और गरज-चमक की चेतावनी (11 मई से 17 मई तक)

दिनांक पूर्वानुमान चेतावनी
11 मई कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ तेज हवाएं (40-50 kmph)
12 मई हल्की से मध्यम बारिश तेज हवाओं की संभावना (40-50 kmph)
13 मई हल्की से मध्यम बारिश तेज हवाओं की संभावना (40-50 kmph)
14 मई हल्की से मध्यम बारिश तेज हवाओं की संभावना (50-60 kmph)
15 मई हल्की से मध्यम बारिश तेज हवाओं की संभावना (50-60 kmph)
16 मई हल्की से मध्यम बारिश कोई चेतावनी नहीं
17 मई हल्की से मध्यम बारिश कोई चेतावनी नहीं

क्या है राजधानी का हाल?

रायपुर में 11 मई को बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रह सकता है।

बारिश का हाल

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा आर्द्रता (%)
रायपुर (लालपुर) 40.8°C (-0.3) 29.1°C (+1.2) 0.0 मिमी 54 / 37
माना एयरपोर्ट 39.7°C (-0.8) 28.3°C (+0.7) 0.0 मिमी 42 / 26
बिलासपुर 41.0°C (-1.9) 27.9°C (+0.7) 0.0 मिमी 42 / 25
पेण्ड्रा रोड 38.8°C (0.0) 23.4°C (-1.6) 0.2 मिमी 51 / 40
अंबिकापुर 37.9°C (-1.6) 23.6°C (-1.4) 0.0 मिमी 49 / 30
जगदलपुर 36.3°C (-1.1) 24.2°C (-0.1) 0.0 मिमी 65 / 39

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सरकार की सख्ती: हर जिले में बनेगी STF, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कही ये बात

Leave A Reply

Your email address will not be published.