30 जून को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे मंगल, इन 3 राशियों के चमकेगी किस्मत, खूब बरसेगा पैसा
ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह नक्षत्र परिवर्तन (Nakshatra Parivartan) करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. जून 2025 में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए दिखाई देने वाले हैं. इसी महीने में बुध, सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन होगा, इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा, आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
30 जून को मंगल ग्रह पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही कुछ राशि के जातकों का भाग्य भी उदय होने वाला है. मंगल ग्रह को ऊर्जा साहस पराक्रम आदि का कारक ग्रह माना जाता है.
30 जून से शुरू होगा अच्छा समय
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन काफी अनुकूल रहने वाला है. जल्द ही, अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. संतान से जुड़ी हुई कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है. व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे. कामकाज के संबंध में भी आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलने वाले हैं. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा रहेगा, सभी लोग आपके काम की प्रशंसा करने वाले हैं. भाग्य का भी आपको पूरा सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी. इस दौरान परिवार में सुख- सुविधाओं की वृद्धि होगी, कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर काफी अच्छा होता हुआ दिखाई दे रहा है. खासकर ऑनलाइन बिजनेस या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने वाला है, आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. आपको जल्द ही मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा, परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा. विदेश यात्रा के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Dailynews7इनकी पुष्टि नहीं करता है.