Ultimate Kho-Kho का तीसरा सत्र 29 नवंबर से, कई अंतरराष्ट्रीय स्टार खिलाड़ी होंगे शामिल

0

Ultimate Kho-Kho: भारतीय खो-खो महासंघ ने घोषणा कर दी है कि आगामी 29 नवंबर से शुरू होने वाले इसके आगे उन्होंने कहा कि, “इस बार अल्टीमेट खो-खो के तीसरे सत्र की शुरुआत आगामी 29 नवंबर 2025 से होने जा रही है। इस बीच अब हम काफी गर्व के साथ यह घोषणा कर रहे हैं कि इसमें पहली बार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी भाग लेने वाले हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “हमारा यह कदम न केवल इस लीग की प्रतिस्पर्धा को नयी ऊंचाई देगा, बल्कि भारत को खो-खो का वैश्विक केंद्र बनाने की हमारी दृष्टि को भी दर्शाता है।”

Ultimate Kho-Kho

इसके अलावा इस अवसर पर केकेएफआई ने खो-खो सहित स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शैक्षिक और वैज्ञानिक संसाधन विकसित करने के लिए एसजीटी विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस टूर्नामेंट में ओडिशा जगरनॉट्स की टीम ने यूकेके का उद्घाटन सत्र जीता था। जबकि पिछले सत्र को गुजरात जायंट्स की टीम ने जीता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.