वाराणसी में भीषण गर्मी, गश खाकर गिरी सफाईकर्मी, ट्रामा सेंटर में भर्ती
वाराणसी। शहर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर असर डालने लगी है। अस्सी घाट पर महिला सफाईकर्मी सफाई करते वक्त अचानक गश खाकर गिर पड़ी। अचेतावस्था में उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
सफाईकर्मी वंदना अस्सी घाट पर सफाई कर रही थी। उसी दौरान अचानकर गश खाकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद अन्य सफाई मित्रों ने तुरंत इसकी सूचना अपने सुपरवाइजर को दी। सुपरवाइजर तत्काल मौके पर पहुंचे और वंदना को तत्काल वाहन से बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार वंदना को तेज गर्मी और लू लगने के कारण बेहोशी आई है। फिलहाल वह अभी भी अचेत अवस्था में है और चिकित्सकों की निगरानी में है।