NEET UG 2025 के परीक्षा परिणाम में छाई मौसी- भतीजी की जोड़ी, बताया अपनी सफलता का राज

0

नूंह | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा शनिवार यानि कल NEET UG 2025 परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है. इसमें हरियाणा के अति पिछड़े इलाकों में शुमार नूंह जिले की रहने वाली मौसी- भतीजी ने एक साथ कामयाबी हासिल कर सुर्खियां बटोरी है. दोनों की उपलब्धि पर घर में खुशियों का माहौल बना हुआ है. घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. हर कोई उनकी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है.

मौसी- भतीजी की जोड़ी ने लहराया परचम

NEET UG 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर नूंह जिले में खुशियां छाई हुई है. यहां सैयद समाज की 2 बेटियों ने एक साथ इस परीक्षा को पास किया है. खास बात यह है कि दोनों में आपस में मौसी- भतीजी का रिश्ता है. रिश्ते में मौसी भतीजी लगने वाली दोनों बेटियों का नाम जैनब हुसैन और सादिया खान है. दोनों की कामयाबी पर मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई है.

जैनब हुसैन की बात करें, तो उन्होंने 720 अंक में से 551 नंबर हासिल किए हैं. वहीं, उसकी मौसी सादिया खान ने 720 अंक में से 537 नंबर हासिल किए हैं. दोनों ने इस परीक्षा के लिए राजस्थान से कोचिंग ली है और पिछले 2 साल से इस परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई थी.

मेहनत सफलता की कुंजी

सादिया और जैनब ने बताया कि उन्होंने NEET UG परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की हैं. सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई पर फोकस किया. उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से यदि आप अपने लक्ष्य को हासिल करने की योजना बनाते हैं तो एक दिन सफलता आपके कदम अवश्य चूमेगी. मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.