Lava ने भारतीय बाजार में Lava Strom Lite 5G और Strom Play 5G को लॉन्च कर दिया है, इन दोनों फोन में 6.75 इंच की HD + LCD डिस्प्ले दी गई है, यह फोन 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से लैस है, इन फोन की बैटरी 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Lava Strom Lite 5G और Strom Play 5G डिस्प्ले
Lava Strom Lite 5G और Strom Play दोनों में 6.75 इंच का HD + LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, Storm Play और Storm Lite में Media Tek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, दोनों ही स्मार्टफोन्स 10 हजार रुपए से कम के बजट में आते है, Storm Play में UFS 3.1 स्टोरेज और LPDDR5 Ram दिया गया है, फोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में आता है, दोनों ही फोन्स Android 15 पर काम करते है, कंपनी एक साल का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और दो साल सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करेगा।
Lava Strom Lite 5G और Strom Play 5G कैमरा
Strom Play 5G स्मार्टफोन में 50MP का मेन लेंस और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है, और Strom Lite 5G स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, दोनों ही फोन्स में 5000mAh की बैटरी मिलती है, लाइट वर्जन में 15W की चार्जिंग और Strom Play में 18W की चार्जिंग मिलती है।
Lava Strom Lite 5G और Strom Play 5G कीमतें
Strom Play 5G को कंपनी ने 9,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया है, यह फोन सिंगल कॉन्फिग्रेशन में आता है, इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है, और वहीं Lava Strom Lite की कीमत 7,999 रुपए है, ये कीमत फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है।