राजा रघुवंशी मर्डर केस: वॉट्सऐप ने पहले ही खोल दिया था सोनम का प्लान, क्या है 4 मोबाइल का राज़?
मेघालय में हुए चर्चित हनीमून मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, सोनम के गाज़ीपुर में मिलने से पहले ही पुलिस को उसकी लोकेशन पता चल चुकी थी और उसको पकड़ने से पहले पुलिस अन्य लोगों को पकड़ने के लिए जाल बिछा रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोनम रघुवंशी को पकड़ने में उसकी एक छोटी-सी डिजिटल गलती सबसे अहम सबूत बन गई। दरअसल, जब सोनम रघुवंशी ने इंदौर लौटकर अपने मोबाइल में सिम डालकर वॉट्सऐप खोला था, तभी पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक कर ली थी।