बैलेरीना ने वर्ल्डवाइड कमाए करोड़ों, फिर भी अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ से पिछड़ क्यों गई?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बैलेरीना’ ने भारत में पिछले 6 दिनों में 9 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है. फिल्म ने पिछले 7 दिनों में केवल 8.96 करोड़ रुपये ही कमाए है.
Housefull 5: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म हाउसफुल के रिलीज होने के बाद बैलेरीना भी भारत में रिलीज हो गई है. यह फिल्म हॉलीवुड की पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी ‘जॉन विक’ की स्पिनऑफ फिल्म है. इस फिल्म ने दुनियाभर में करोंड़ो की कमाई की है. लेकिन भारत में उतनी सफल नजर नहीं आ रही है. अक्षय की हाउसफुल 5 ने इस फिल्म को पीछे छोड़ दिया है.
‘बैलेरीना’ का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बैलेरीना’ ने भारत में पिछले 6 दिनों में 9 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है. फिल्म ने पिछले 7 दिनों में केवल 8.96 करोड़ रुपये ही कमाए है. हॉलीवुड की इतनी बड़ी एक्शन फिल्म के लिए भारत में ये कलेक्शन काफी कम माना जा रहा है. इस एक्शन फिल्म को बनाने में करीब 90 मिलियन डॉलर (यानी लगभग 750 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम बजट लगा है. वहीं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कलैक्शन लगभग 805 करोड़ रुपये हो चुका है.
भारत में ‘हाउसफुल 5’ से पीछे
‘हाउसफुल 5’ ने अब तक 252.50 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलैक्शन किया है. बैलेरीना ने ‘हाउसफुल 5’ से लगभग तीन गुना ज़्यादा कमाई की है, लेकिन भारत में कुछ खास नहीं कर सकी है. वहीं, अक्षय की फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों में खिंच रही है. रोज लगभग 3-4 करोंड़ रुपये की कमाई कर रही है.
यह भी पढ़ें: अजय देवगन की फिल्म ‘Son of Sardaar 2’ का धमाकेदार पोस्टर रिलीज, 25 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
बेलरीना की भारत में कमाई हॉलीवुड फिल्मों के प्रदर्शन को भी दिखाती है. भले ही दुनिया भर में एक्शन फिल्म में धूम मचाई हो. लेकिन भारत में कुछ खास नहीं कर पा रही है. ऐसा नहीं है कि विदेशी फिल्मों को भारत में नहीं देखा जाता है. पहले भी कई फिल्मों ने भारत में बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं. बस यह फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी है.