CG Bansal News Pankh Award 2025 LIVE Updates: रायपुर में शुरू हुआ पंख खेल पुरस्कार समारोह, 33 जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हो रहे सम्मानित
CG Bansal News Pankh Award 2025 LIVE Updates: छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को सम्मान देने और प्रोत्साहित करने के लिए पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025 (Pankh Khel Uplabdhi Puraskar 2025) का भव्य आयोजन आज 20 जून को रायपुर के होटल सायाजी में हो रहा है। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू हो चुका है और इसमें प्रदेश के 33 जिलों से चयनित 33 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया जा रहा है।
लाइव अपडेट्स..
12.40 PM
कार्यक्रम में प्रदेश के 33 जिलों से चयनित 33 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच पर बुलाकर पुरस्कृत किया गया।

12.20 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudeo Sai) ने पंख खेल पुरस्कार समारोह में पहुंचकर छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। यह आयोजन रायपुर के होटल सायाजी (Hotel Sayaji in Raipur) में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को सम्मान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।


12.00 PM
कार्यक्रंम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Assembly Speaker and former Chief Minister Dr. Raman Singh)


11.30 AM
कार्यक्रम में जगदलपुर विधान सभा के सदस्य और छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव (Kiran Singh Deo) उपस्थित हुए। उन्होंने इस दौरान बच्चों को और बंसल न्यूज को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।


11.00 AM
पंख अवॉर्ड के इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के खेल और युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा (Minister of Sports and Youth Welfare of Chhattisgarh Tank Ram Verma) भी उपस्थित हुए। उन्होंने इस भव्य आयोजन में एक हरि भजन सुनाकर सबका मन मोह लिया। टंकराम वर्मा ने इस दौरान बच्चों से बातचीत भी की।


10:30 AM
पंख अवॉर्ड के इस आयोजन में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री (Forest And Climate Change Minister) केदार कश्यप (Kedar Nath Kashyap) और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (Chhattisgarh Health Minister Shyam Bihari Jaiswal) का आगमन हुआ है। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनका प्रोत्साहन बढ़ाया। इसके अलावा उन्होंने खेल को लेकर और बच्चों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए।




10:00 AM
इस भव्य आयोजन से पहले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। जिसमें छत्तीसगढ़ के स्थानीय गीतों को तवज्जो दी गई।
मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री होंगे विशेष अतिथि
इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnu Deo Sai) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। खेल मंत्री टंकराम वर्मा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव विशेष अतिथि होंगे।
संघर्षरत खिलाड़ियों को मिल रही नई उड़ान
‘पंख पुरस्कार’ उन खिलाड़ियों को समर्पित है जो आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं लेकिन अपने खेल कौशल से प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह पुरस्कार बंसल न्यूज की अनूठी पहल है, जो ऐसे युवाओं को मंच, पहचान और आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।
कार्यक्रम स्थल पर खेलप्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और सम्मानित नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बंसल न्यूज द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में आम नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है और लोग पूरे जोश के साथ प्रतिभाओं का सम्मान देख रहे हैं।

CG Pankh Award 2025: छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बंसल न्यूज (Bansal News) 20 जून को रायपुर में पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025 (Pankh Khel Uplabdhi Puraskar 2025) का आयोजन करने जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें..