CM मोहन यादव और मुख्यमंत्री साय आज पहुंचेंगे वाराणसी, कल गृहमंत्री अमित शाह सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक करेंगे, 4 राज्यों के सीएम लेंगे हिस्सा

0


कल यानी 24 जून को गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में वाराणसी के होटल ताज के दरबार हॉल में सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक होगी. इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हिस्सा लेंगे.

वाराणसी में सेंट्रल सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह और 4 राज्यों के मुख्यमंत्री

Central Zonal Council Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज वाराणसी पहुंचेंगे. यहां वो 24 जून को होने वाली सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक में भाग लेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस मीटिंग के लिए अमित शाह 2 दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी पहुंच रहे हैं.

गृहमंत्री अमित शाह के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे

वाराणसी में आज 4 राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे. गृहमंत्री अमित शाह शाम 5 बजे वाराणसी पहुंचेंगे. इसके बाद चारों राज्यों के मुख्यमंत्री गृहमंत्री अमित शाह के साथ सबसे पहले बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे. इसके बाद काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद सभी होटल ताज में रात्रि विश्राम करेंगे.

4 राज्यों के 120 अधिकारी होंगे शामिल

कल यानी 24 जून को गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में वाराणसी के होटल ताज के दरबार हॉल में सेंट्रल जोनल काउंसिल की बैठक होगी. इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा 4 राज्यों के 120 अधिकारी भी इस बैठक में शामिल होंगे.

इस मीटिंग में सड़क, सुरक्षा, कानून व्यवस्था, पर्यावरण और राज्यों के बीच सीमा विवाद सुलझाने जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. ये बैठक 24 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी.

ये भी पढ़ें: MP: भोपाल में पत्नी को वापस बुलाने के लिए 3 साल के बच्चे का अपहरण किया, कहा- वाइफ को भेजो नहीं तो मार दूंगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.