Gold Rate : अब तगड़ी गिरावट के 3 महीने बाद इतने का होगा 24 कैरेट गोल्ड
News (Gold Rate) सोने के भाव निरंतर बढ़त के बाद अब आखिरकार गिर गए हैं। सोने के दाम चंद समय में ही गिर गए हैं। सोने मे दाम इस साल बेहिसाब बढ़े थे। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सोना अभी और आगे जाएगा। परंतु, सोने ने अब डूबकी लगा दी है। सोने की डुबकी काफी गहरी है।
संघर्ष विराम, कीमत धड़ाम
सोने के दाम (Gold Rate) इजराइल और इरान के संघर्ष के शुरू होते ही तेजी से बढ़ी थी। दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू होते ही निवेशकों ने बाजार से पूंजी निकाल सोने में लगा दी थी।
परंतु सीजफायर होते ही सोने के दाम गिर गए हैं। सोने के दाम चौतरफा गिरे हैं। सर्राफा बाजार हो या एमसीएक्स या फिर कॉमेक्स, हर जगह सोने की कीमत कम हुई है।
सर्राफा बाजार में कितने गिरे दाम
घरेलू बाजार में आज सभी प्रकार की शुद्धता वाले सोने की कीमतों में गिरावट आई है। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के रेट (Gold Rate) आज 97,288 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।
इससे पहले सोमवार को यह कीमतें 99348 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, 995 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के रेट आज यानी मंगलवार को 96,898 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, कल यह कीमतें 98,950 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम
सोने के दाम (MCX Gold Rate) केवल नेशनल ही नहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरे हैं। कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.24% गिरकर 3352.90 डॉलर प्रति वर्ष हो गई है। यहां सोने में 0.36% की गिरावट दर्ज की गई है।
एमसीएक्स पर तगड़ी गिरावट ने निवेशकों को डराया
सोने के दाम एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर भी बुरी तरह पीटे हैं। 5 अगस्त के डिलीवरी वाला सोना रात 9:47 पर 2.54% गिरकर 96865 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
कल के मुकाबले यह 2,523 की गिरावट है। जबकि आज सोना गिरकर 96,422 के अपने न्यूनतम स्तर तक भी पहुंच गया था। वहीं 16 जून को सोने के दाम 101078 पर थे।
आगे ये रहेंगे सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate) शॉर्ट टर्म के लिए नहीं गिरे हैं। सोने के दाम आगे भी गिरते ही जाएंगे। सोने की कीमतों में इस साल और तगड़ी गिरावट होने वाली है। सोने के दाम (Gold Rate) साल के अंत तक काफी कम हो जाएंगे।
सिटी रिसर्ज की रिपोर्ट के अनुसार सोने के दाम तीन महीने बाद 3100 डॉलर प्रति औंस तक आ जाएंगे। यानी की सोने के दाम 94 से 95 हजार रुपये प्रति दस ग्राम होंगे। वहीं, जून 2026 तक सोना 2500 से 2700 डॉलर प्रति औंस तक चला जाएगा। सोने के दाम 77 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक रह जाएंगे।