मानसून में मुंबई की इन खूबसूरत जगहों पर चले गए तो लौटने का मन नहीं होगा
मानसून का असली खूबसूरत नजारा तो मुंबई में देखने को मिलता है, क्योंकि यहां कभी भी बारिश हो जाती है। अगर आप अपने साथ छाता लेकर नहीं निकले, तो भीग जाएंगे। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए ऐसी बारिश एक खुशी का अहसास होता है। क्योंकि, बारिश के मौसम में मुंबई में आपको गर्मी नहीं लगने वाली। हाल ऐसे हो जाते हैं कि लोगों को घर में पंखा बंद करना पड़ता है। क्योंकि, हल्की सी हवा से ठंड लगने लगती है। समंदर की लहरें और तेज हवाएं इस शहर को और भी ज्यादा जीवित कर देती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई की कुछ फेमस जगहों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
मरीन ड्राइव घूमने जाएं
बारिश के मौसम में मरीन ड्राइव पर आपको भारी भीड़ देखने को मिलेगी। यहां, किनारों पर लगे पत्थरों पर आपको इतने लोग बैठे हुए नजर आएंगे कि आपको खड़े होने की भी जगह नहीं मिलने वाली। यहां चाहे कितनी भी बारिश हो रही हो, फिर भी लोग भीगते हुए समुद्र के किनारे बैठी रहती है। इस मानसून अगर आप मुंबई घूमने जा रही हैं, तो आप मरीन ड्राइव घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

संजय गांधी नेशनल पार्क
अगर आप घूमने का प्लान बना रही हैं, तो संजय गांधी नेशनल पार्क भी जाने का प्लान बना सकती हैं। मानसून में संजय गांधी नेशनल पार्क का नजारा इतना सुंदर हो जाता है कि आपका यहां से वापस आने का मन नहीं होने वाला। संजय गांधी नेशनल पार्क हरे-भरे पेड़ों से घिरी एक खूबसूरत जगह है। बच्चों के साथ यहां घूमने जाना आपको अच्छा लगेगा।

गेटवे ऑफ इंडिया
मानसून में घूमने के लिए गेटवे ऑफ इंडिया भी बेस्ट है। यह जगह खूबसूरत है और मुंबई की सबसे फेमस जगहों में से एक मानी जाती है। मुंबई आने वाले लोग इस जगह पर घूमे बिना वापस नहीं जाते, क्योंकि यह मुंबई की ऐतिहासिक इमारत में से एक है। इसलिए अगर आप भी घूमने का प्लान बना रही हैं, तो गेटवे ऑफ इंडिया जरूर देखकर आएं।