अब कॉलर ट्यून में नहीं आएगी Amitabh Bachchan की आवाज़, जानिए क्या है वजह
आज से अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगी. दरहसल कुछ दिनों से बिग बी की आवाज आपको साइबर क्राइम के बारे में सतर्क करने वाली कॉलर ट्यून पर सुनाई दे रही थी.
अमिताभ बच्चन
Amitabh Bachchan: आज से अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून नहीं सुनाई देगी. दरहसल कुछ दिनों से बिग बी की आवाज साइबर क्राइम के बारे में सतर्क करने वाली कॉलर ट्यून पर सुनाई दे रही थी. इसको लेकर कई लोग बिग बी की पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें ट्रोल कर रहे थे. लेकिन अब खबर आ रही सरकार इसे बंद करने जा रही है.
रिपोर्ट्स की मानें तो इस कॉलर ट्यून को आज से हटाने का फैसला किया गया है. दरअसल, ये कॉलर ट्यून सरकार के उस अभियान का हिस्सा थी, जिसे साइबर ठगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा था. अब ये अभियान खत्म हो गया है तो इस वजह से सरकार ने इस कॉलर ट्यून को भी हटाने का फैसला किया है.