Delhi-NCR Property Rate : यहां जमीन बन गई सोना, 5,400 की प्रोपर्टी के रेट हुए 10,700

0

News (Delhi-NCR Property Rate) प्रोपर्टी खरीदना एक महंगा सौदा होता है। हर इंसान की इच्छा अपने घर की होती है, जिसके लिए वो प्रोपर्टी खरीदते हैं। प्रोपर्टी खरीदने के मुख्य रूप से दो ही प्रपज होते हैं।

पहला तो अपनी जरूरत के लिए, फिर बहुत सारे लोग निवेश के तौर पर प्रोपर्टी को खरीदते हैं। कई लोगों का कार्य ही प्रोपर्टी खरीद फरोक्त का होता है।   

क्यों बढ़े प्रोपर्टी के दाम
प्रोपर्टी के दाम बढ़ने का कारण यहां का इन्फ्रास्ट्रक्चर है। दिल्ली और मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर और बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी से जूड़ा है। यहां पर लोगों की जरूरत के बुनियादी ढांचे में तेजी से विस्तार हो रहा है। इससे ही प्रॉपर्टी कीमतें बढ़ी है। 

यह शहर बना प्रमुख
दिल्ली एनसीआर में हरियाणा के गुरुग्राम में भी प्रोपर्टी के दाम (Delhi-NCR Property Rate) काफी बढ़े हैं। गुरुग्राम का कॉर्पोरेट सेक्शन बहुत विकसित हुआ है। यह यहां की कीमते बढ़ने का केंद्र बना है।

गुरुग्राम में कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय हैं। इसी कारण से प्रीमियम हाउसिंग की मांग बढ़ी है। गुरुग्राम में प्रीमियम सेगमेंट में नए लॉन्च मांग के अनुरूप कम हैं। इससे दाम बढ़े हैं। यहां डीएलएफ में तो दाम बेहिसाब बढ़े हैं। 

कितने बढ़ गए प्रोपर्टी के दाम
दिल्ली-एनसीआर में प्रॉपर्टी (Delhi-NCR Property Rate) की कीमतों में पिछले पांच साल में 81 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। गुरुग्राम में कुछ इलाकों में 98 प्रतिशत तक दाम बढ़ गए हैं। वहीं, दिल्ली एनसीआर में प्रोपर्टी की कीमतों में द्वारका एक्सप्रेसवे महत्वपूर्ण मोड़ साबित होने वाला है। 

रिपोर्ट भी आई सामने
देश में प्रॉपर्टी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महानगरों में प्रोपर्टी के दाम (Delhi-NCR Property Rate) काफी तेज से उछले हैं।  एनरॉक की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोपर्टी के दाम बढ़ने में न्यू गुरुग्राम सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। यहां 2019 में संपत्ति के दाम 5,400 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 2024 में 10,700 प्रति वर्ग फुट पर पहुंच गए हैं। 

प्रीमियम प्रॉपर्टी की बढ़ती जा रही मांग 
दिल्ली एनसीआर में यह उछाल बड़ी जगहों व प्रीमियम हाउसिंग प्रॉपर्टी की बढ़ती मांग से आया है। नए लॉन्च और लक्जरी डेवलपमेंट के घरों की मांग बढ़ रही है। फ्लैट कल्चर भी लोगों को भा रहा है। दिल्ली-NCR क्षेत्र में औसत कीमतें 8,105 रुपये प्रति वर्ग फुट (Delhi-NCR Property Rate) पहुंच गई हैं। वहीं,  गुरुग्राम की बात करें तो यहां रियल एस्टेट बाजार में प्रोपर्टी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे की वजह से भी प्रोपर्टी की कीमतें बढ़ेंगी। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.