ICC New Rules: आईसीसी ने बदले 8 नियम, जानें क्रिकेट में क्या कुछ बदल जाएगा
ICC New Rules: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच इस समय 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। लेकिन इस बीच अब
NO ball rule
क्रिकेट के खेल में जब पहले नो बॉल दी जाती थी, तो वह कैच सही है या नहीं, इसकी जांच नहीं होती थी। लेकिन अब नो बॉल के बाद भी उस कैच को चेक किया जाएगा। इसके अलावा अगर कैच सही रहा तो बल्लेबाजी वाली टीम को सिर्फ 1 रन मिलेगा। जबकि कैच सही नहीं लिया गया है तो जितने रन उस गेंद पर बनाएंगे वो सब गिनें जाएंगे।
2 :- सलाइवा नियमों को लेकर भी हुआ बदलाव :-
इस मौजूदा समय में भी गेंद पर सलाइवा का इस्तेमाल करना बैन है। लेकिन इस बीच टीमें बार-बार लार लगाकर गेंद चेंज करवाने का प्रयास करती है। इसके बाद अब ऐसा नहीं होगा। इस नए नियम के बाद अब अंपायर आखिरी फैसला लेंगे कि गेंद को बदलना चाहिए या नहीं। इसके बाद अब अगर कोई टीम जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करती है तो उनपर 5 रन की पेनाल्टी लगेगी।
3 :- टेस्ट क्रिकेट में लाया गया स्टॉप क्लाक नियम :-
व्हाइट बॉल फॉर्मेट के बाद अब ICC ने टेस्ट मैचों में भी स्टॉप क्लॉक नियम लागू कर दिया है। इसके चलते हुए अब फील्डिंग टीम को ओवर खत्म होने के 60 सेकेंड के भीतर अगला ओवर शुरू करना होगा। उन्होंने अगर ऐसा नहीं किया तो अंपायर्स पहले दो वार्निंग्स देंगे। इसके बाद हर बार 5 रन की पेनाल्टी गेंदबाजी वाली टीम पर लगेगी। वहीं 80 ओवर के बाद इस वार्निंग्स को रीसेट कर दिया जाएगा।
4 :- वनडे में 35 ओवर के बाद सिर्फ एक गेंद का होगा इस्तेमाल :-
इससे पहले वनडे क्रिकेट में एक टीम 25-25 ओवर में 2 गेंद इस्तेमाल करती थी। लेकिन अब 2 जुलाई से वनडे में 35 ओवर के बाद टीम को एक ही गेंद के इस्तेमाल करने की इजाजत मिलेगी।
5 :- कैच को लेकर बड़ा बदलाव :-
अब इस नए नियम के अनुसार कोई भी फील्डर बाउंड्री के बाहर हवा में उछलते हुए गेंद को सिर्फ एक बार टच कर सकता है। अगर कोई फील्डर हवा में रहते गेंद को बाउंड्री के अंदर धकेलता है तो वह बाउंड्री के भीतर आकर कैच लेता है तभी उसे लीगल माना जाएगा।
6 :- दो तरीके से आउट के लिए बल्लेबाज के खिलाफ अपील पर भी नियम :-
ICC के इस नियम के अनुसार अगर बल्लेबाज के खिलाफ LBW और रन आउट की अपील हुई हैं तो टीवी अंपायर पहले LBW की जांच करेगा। क्योंकि ये पहले हुआ है और अगर बल्लेबाज आउट है, तो गेंद वहीं डेड हो जाएगी।
7 :- DRS के नियमों में बदलाव :-
आईसीसी ने अब DRS नियम में भी बदलाव किए हैं। अगर बल्लेबाज को कैच आउट दिया गया और रिव्यू में साफ हुआ कि गेंद पैड से लगी है तो अब थर्ड अंपायर LBW की भी जांच करेगा। इसके अलावा अगर इस दौरान बॉल-ट्रैकिंग में “अंपायर्स कॉल” आता है तो बल्लेबाज को आउट करार दे दिया जाएगा।
8 :- शॉर्ट रन लेने पर लगेगा जुर्माना :-
अब इस नए नियम के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर शॉर्ट रन लेता है तो बैटिंग टीम पर 5 रन की पेनाल्टी लगेगी। इसी के साथ कौन-सा बल्लेबाज स्ट्राइक लेगा अब यह फैसला भी फील्डिंग टीम ओर अंपायर्स करेंगे।