Lalit Upadhyay: ओलंपियन ललित उपाध्याय ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से लिया संन्यास
Lalit Upadhyay: टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में पदक विजेता टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे ललित उपाध्याय ने बीती रात अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्सास का एलान करते हुए सभी को चौंका दिया है। इस खिलाड़ी को अर्जुन अवॉर्ड भी मिला हुआ है। इस बीच उन्होंने अब अपने एक्स हैंडल पर आकर अंतरराष्ट्रीय हॉकी से रिटायरमेंट का एलान किया है। इसके अलावा उन्होंने बताया है कि वह पहले की तरह घरेलू और प्रो हॉकी लीग में खेलते रहेंगे।
इस मौजूदा समय में वह इन दिनों बेल्जियम में चल रही प्रो हॉकी लीग में खेल रहे हैं। एक अखबार से बातचीत करते हुए उन्होंने अपने यादगार हॉकी कॅरिअर के लिए अपने प्रारंभिक कोच परमानंद मिश्र को याद किया। उनके लिए उन्होंने कहा कि उन्होंने शुरुआती दिनों में हॉकी खेलने में मदद की और मुझे यहां तक पहुंचाया। यूपी कॉलेज के मैदान से हॉकी सीखने वाले ललित ने अपने छोटे से कॅरिअर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी टीम के लिए यादगार प्रदर्शन किया है।
छोटे से गांव से शुरू हुआ ललित का सफर :-
इस बीच अब उन्होंने अपने एक्स पर यह भी लिखा है कि उनकी यात्रा एक छोटे से गांव से शुरू हुई थी। लेकिन यहां पर सीमित संसाधन थे, फिर भी उनके सपने असीम थे। इस बीच वह एक स्टिंग ऑपरेशन का सामना करने से लेकर ओलंपिक पोडियम पर खड़े होने तक – एक बार नहीं, बल्कि दो बार – यह चुनौतियों, विकास और अविस्मरणीय गौरव से भरा रास्ता रहा है।
इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि 26 साल बाद अपने शहर से ओलंपियन बनना मेरे लिए कुछ ऐसा है जिसे मैं हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ अपने साथ रखूँगा। इसके बाद उन्होंने अपने अभी तक के सफर में अपने कोच परमानंद के साथ ही हरिंदर, समीर, धनराज आदि को मार्गदर्शक बताया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को भी याद किया है।