Home Loan : बैंक से लेना है 50 लाख से ज्यादा का होम लोन, जानिए कौन से बैंक का है सबसे कम ब्याज

0

 

Digital Desk- (Bank News) हर किसी का सपना होता है अपना घर, पर आजकल प्रॉपर्टी के दाम बहुत बढ़ गए हैं. बड़े शहरों में मध्यम वर्ग के लिए खुद का घर खरीदना आसान नहीं है. ऐसे में, बैंक से होम लोन लेकर ही अपने घर में रहने का सपना पूरा किया जा सकता है. यदि आप एक बड़े शहर में अच्छा घर खरीदना चाहते हैं, तो लगभग 60 से 70 लाख रुपये की आवश्यकता होगी. इस स्थिति में, बैंक से होम लोन लेना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है.

यदि आप घर खरीदने के लिए होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो विभिन्न बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना महत्वपूर्ण है. 70 से 75 लाख रुपये तक के होम लोन के लिए अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरें जानना आपके लिए सही निर्णय लेने में मददगार होगा. आइए विभिन्न बैंकों की इन ब्याज दरों के बारे में जानते हैं.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)-

भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI अपने ग्राहको को 75 लाख का होम लोन 8.50 प्रतिशत से 9.85 प्रतिशत की ब्याज दर पर देता है. यह ब्याज दर आपको सिबिल स्कोर के हिसाब से बदल सकती है.

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)-

अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा से 75 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो आपको यह लोन 8.40 प्रतिशत से 10.90 प्रतिशत की ब्याज दर से मिलेगा.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)-

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहको को 75 लाख का होम लोन 8.30 प्रतिशत से 10.90 प्रतिशत की ब्याज दर पर देता है.

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)-

पंजाब नेशनल बैंक में 75 लाख रुपये के होम लोन की ब्याज दरें 8.40 प्रतिशत से 10.25 प्रतिशत हैं.

बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)-

अगर आप बैंक ऑफ इंडिया से 75 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं, तो आपको यह लोन 8.35 प्रतिशत से 11.10 प्रतिशत की ब्याज दर से मिलेगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.