IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में बुमराह की होगी वापसी, सुंदर और कृष्णा में से किसकी होगी छुट्टी, देखें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर बुमराह की वापसी है. ऐसा तय माना जा रहा है कि दुसरे टेस्ट में आराम के बाद बुमराह की वापसी तय लग रही है.
IND vs ENG: कल लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरशन तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट खेला जाएगा. एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया ने 336 रनों की बड़ी जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. अब दोनों टीम तीसरे टेस्ट में बढ़त लेना चाहेंगी. भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर बुमराह की वापसी है. ऐसा तय माना जा रहा है कि दुसरे टेस्ट में आराम के बाद बुमराह की वापसी तय लग रही है.
बुमराह की वापसी तय
तीसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की वापसी तय लग रही है. वर्क लोड मेनेजमेंट के चलते उन्हें दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था. अब सीरीज बराबरी होने के बाद बुमराह की वापसी मैच को और भी रोमांचक बना देगी. बुमराह की जगह बनाने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर किया जा सकता है. कृष्णा ने अब तक खेले दो मैचों में औसत प्रदर्शन किया है. अब तीसरे टेस्ट में टीम तीन तेज गेंजबाज और दो स्पिनर के साथ उतर सकते हैं.