एबीवीपी स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की चेतना का किया संचार, नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन

0


वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का स्थापना दिवस समारोह बुधवार को नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल, सुसुवाही परिसर में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि आनंद श्रीवास्तव (पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री, ABVP, नई दिल्ली), राज मंगल सिंह (जिला संयोजक, ABVP वाराणसी), और विनय पाण्डेय (प्रांत प्रमुख, ABVP काशी प्रांत) उपस्थित रहे।

vns

विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय, समन्वयक असीम कुमार घोषाल एवं राजेश कुमार राय ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवचेतना, ज्ञानशीलता और राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित करना था। अपने उद्बोधन में डॉ. दिवाकर राय ने कहा कि युवा वर्ग किसी भी राष्ट्र की नींव होते हैं। यदि उनका व्यक्तित्व अनुशासित और परिपक्व होगा, तो राष्ट्र सशक्त और अखंडित बनेगा। उन्होंने छात्रों को ज्ञान और व्यवहार के बीच संतुलन बनाए रखने की सलाह दी।

vns

मुख्य अतिथि आनंद श्रीवास्तव ने छात्रों को आचरण की शुद्धता और जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा पीढ़ी के हाथों में है और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष बच्चे लाल कुशवाहा ने किया और समापन असीम कुमार घोषाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही।








Leave A Reply

Your email address will not be published.