वाराणसी में 75 दिवसीय स्वच्छता अभियान का आगाज, विधायक नीलकंठ तिवारी ने झाड़ू लगाकर लोगों को किया प्रेरित

0


वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को 75 दिवसीय वार्ड प्रवास एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अभियान का नेतृत्व पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी कर रहे हैं। 20 जुलाई से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत विधायक प्रतिदिन एक वार्ड में प्रवास करेंगे, जनता से संवाद करेंगे और स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देंगे।

vns

अभियान के पहले दिन सूर्यकुंड वार्ड से शुरुआत हुई। डॉ. तिवारी ने वार्ड में भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कई स्थानों पर कूड़े के ढेर देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और मौके पर ही कूड़ा हटवाया। साथ ही, जोनल अधिकारी को नियमित सफाई और कूड़ा उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान टूटी नालियों, सीवर चैंबरों और सड़कों पर क्षतिग्रस्त पत्थरों की समस्या भी सामने आई, जिसे ठीक करने के लिए जल संस्थान और संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश दिए गए।

vns

विधायक ने कहा कि चाहे समस्या छोटी हो या बड़ी, सभी का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पांच वृक्षों का पौधारोपण किया और बच्चों को पेंसिल बॉक्स व चॉकलेट वितरित किए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता, पार्षद अनंत राज गुप्ता, श्रवण गुप्ता, मनीष गुप्ता, सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।








Leave A Reply

Your email address will not be published.