Indoer Ganesh Murti: गणेश जी की आपत्तिजनक मूर्तियां बनाने पर भड़का गुस्सा, बजरंग दल ने मूर्तिकारों का मुंह किया काला

0


Indore Ganesh Murti Controversy: इंदौर में गणेशोत्सव से पहले मॉडर्न शैली की गणेश मूर्तियां बनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह मॉडर्न शैली गणेश मूर्तियां प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के पास बनाई जा रही थीं। मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बंगाली कलाकारों पर धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने मूर्तिकारों का मुंह काला कर थाने ले जाकर मामले में शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गणेश जी की गोद में मॉडल को बैठाया

दरअसल, इंदौर के खजराना क्षेत्र में बंगाली कलाकार गणेश प्रतिमाएं बना रहे हैं। जिसमें कई मूर्तियों की आपत्तिजनक मुद्रा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रतिमा में भगवान गणेश को एक मॉडलिंग करती युवती को गोद में उठाए हुए दिखाया गया, इस तरह की मॉडर्न शैली की मूर्ति बनाने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। आरोप है कि ये कलाकार पहले भी धार्मिक भावनाएं आहत कर चुके हैं, इन्होंने देवी प्रतिमाओं को बुर्का पहना था, अब गणेश जी के हाथ में मॉडर्न लड़की बिठा दी।

मूर्तिकारों के मुंह पर पोत दी कालिख

मॉडर्न शैली की गणेश मूर्ति बनाने की सूचना मिलने पर बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर के नेतृत्व में कार्यकर्ता संबंधित मूर्तिकार के पास पहुंच गए। वहां बन रही प्रतिमाओं को देखकर कार्यकर्ता भड़क उठे और हंगामा कर दिया, साथ ही धार्मिक भावनाओं के खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए तीन कलाकारों के मुंह पर कालिख पोत दी। साथ ही पिटाई भी कर दी। इस घटनाक्रम के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

खबर अपडेट हो रही है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।



Leave A Reply

Your email address will not be published.