वाराणसी : मोहम्मद राजाउद्दीन मेमोरियल फुटबॉल लीग का शानदार आगाज, एम्फी थियेटर ग्राउंड पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

0


वाराणसी। बीएचयू के एमपी थियेटर फुटबॉल ग्राउंड पर सोमवार से मोहम्मद राजाउद्दीन मेमोरियल वाराणसी जिला फुटबॉल लीग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में दो रोमांचक मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि डॉ. अजय सिंह, अध्यक्ष, वाराणसी जिला फुटबॉल एसोसिएशन एवं उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ, ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक लगाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। जिला फुटबॉल एसोसिएशन वाराणसी के अवैतनिक सचिव मोहम्मद शाहिद ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि अनिल श्रीवास्तव, सीनियर उपाध्यक्ष का बुके, अंग वस्त्र, और मोमेंटो देकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों को भी अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया। 

पहला मैच जय हिंद और किड्स केयर के बीच खेला गया। जय हिंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की। जय हिंद की ओर से दोनों गोल विशाल ने दागे। दूसरे मैच में यूपीएससी ने बीएलडब्ल्यू प्रमोशन को 2-0 से हराया। इस मैच में बीएलडब्ल्यू की ओर से एक आत्मघाती गोल हुआ, जबकि दूसरा गोल यूपीएससी के विक्रांत सोलंकी ने किया।

कार्यक्रम का संचालन राना अनवर ने किया। विमला सिंह छेत्री (क्रीड़ा अधिकारी), मोहम्मद कमरुद्दीन, श्याम जी, रिजवान, चितहर प्रसाद, भूपेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।








Leave A Reply

Your email address will not be published.