बीएचयू सामाजिक विज्ञान संकाय में चारों गेट बंद कर छात्रों ने दिया धरना, जमकर की नारेबाजी, सौंपा पत्रक
वाराणसी। बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय में बीए द्वितीय वर्ष छात्रों ने धरना दिया। इस दौरान छात्रों ने संकाय के चारों गेट बंद कर दिए। वहीं जमकर नारेबाजी की। छात्र ऑनर्स विषय में बदलाव और इसका आंकड़ा मांग रहे हैं। डीन के पीए और छात्र सलाहकार के समझाने के बाद मानें और धरना समाप्त किया। चेताया कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।

छात्रों का कहना रहा कि उन्हें राजनीति विज्ञान आनर्स विषय से संबंधित आकड़ा चाहिए। संकाय की ओर से इसकी जानकारी दी जाए कि कुल कितने छात्रों को राजनीति विज्ञान आनर्स में प्रवेश दिया गया है। कितने छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया था। वहीं 6 छात्र अपना ऑनर्स विषय़ भी बदलवाना चाहते हैं।
छात्रों का आरोप लगाया कि डीन की ओर से उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ रहा है। चेताया कि यदि हमारी मांगों पर गंभीरता के साथ विचार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।