सिर्फ 10वीं पास? इंटेलिजेंस ब्यूरो में 5000 पदों पर बंपर भर्तियां, सैलरी 69,100 रूपये तक! जानें कैसे करें आवेदन

0

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, दरअसल गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरों में सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव के 5000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत आज यानी 26 जुलाई, 2025 से शुरू होगी, जिसमें आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर जाकर 17 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती की योग्यता शर्तें

शैक्षणिक योग्यता: इंटेलिजेंस ब्यूरो SA/एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए, साथ ही उन्हें लोकल भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। इसके अलावा उन्हें पास इंटेलिजेंस कार्य में फिल्ड एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।

आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए, जबकि एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

IB SA/एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 650 रूपयेएससी/ एसटी/ महिला उम्मीदवारों को 550 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती एक लिए उम्मीदवारों का चयन टियर-1, टियर-2 परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

IB SA/एग्जीक्यूटिव वेतन विवरण

आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव भर्ती के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत 21,700 रूपये से लेकर 69,100 रूपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा, इसके अलावा उन्हें केंद्र सरकार द्वारा तय भत्ते भी दिए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.