UP Chief Secretary: उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव चयन पर फैसला आज! मनोज कुमार सिंह को मिलेगा सेवा विस्तार या होगी नई तैनाती?

0


हाइलाइट्स

  • मुख्य सचिव मनोज सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त
  • सेवा विस्तार पर केंद्र से फैसले का इंतजार जारी
  • एसपी गोयल, चतुर्वेदी और दीपक कुमार रेस में शामिल

UP Chief Secretary: उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में एक बड़ा बदलाव आज सामने आ सकता है। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है, और इस बात को लेकर अटकलों का दौर जारी है कि क्या उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा या फिर कोई नया अधिकारी राज्य की सबसे अहम नौकरशाही कुर्सी संभालेगा।

सेवा विस्तार की फाइल केंद्र में अटकी

मनोज कुमार सिंह को 30 जून 2024 को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था और अब वे 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार देने की सिफारिश जुलाई के पहले सप्ताह में ही केंद्र सरकार को भेज दी थी। लेकिन अंतिम निर्णय अब तक लंबित है।

पूर्व में भी मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय और दुर्गा शंकर मिश्र को अंतिम दिन ही सेवा विस्तार मिला था। इसी कारण आज पूरे प्रदेश की नजरें केंद्र सरकार के निर्णय पर टिकी हैं।

मनोज कुमार सिंह सीएम के करीबी 

मनोज कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री की कई योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यदि उन्हें सेवा विस्तार मिलता है, तो यह सरकार की निरंतरता और प्रशासनिक स्थिरता के संकेत के रूप में देखा जाएगा।

ये हो सकते हैं अगले मुख्य सचिव:

अगर मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिलता है, तो इन तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं:

एस.पी. गोयल मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव

देवेश चतुर्वेदी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात

दीपक कुमार अपर मुख्य सचिव (वित्त) एवं कृषि उत्पादन आयुक्त

Leave A Reply

Your email address will not be published.