Gold Rate Today: सोने के दाम में फिर तेजी, चांदी 2000 रुपये सस्त, जानें ताजा अपडेट
Gold Price Hike Today 31 July: रक्षाबंधन के त्योहार से पहले देश फिर सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। आज गुरुवार, 31 जुलाई को 24 कैरेट सोना 1,00,480 से 1,00,663 प्रति 10 ग्राम की बीच कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी के दाम में 2000 रुपये की गिरावट देखी गई। आज चांदी 1,15,000 प्रति किलोग्राम बिक रही है, जो कल 30 जुलाई 2025 को 1,17,000 प्रति किलोग्राम थी
24, 22, 18 कैरेट के रेट (प्रति 10 ग्राम)
- 24 कैरेट: 1,00,490 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट: 92,110 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट: 75,370 रुपये प्रति 10 ग्राम
24, 22, 18 कैरेट के रेट (प्रति ग्राम)
- 24 कैरेट: 10,049 रुपये प्रति ग्राम
- 22 कैरेट: 9,211 रुपये प्रति ग्राम
- 18 कैरेट: 7,537 रुपये प्रति ग्राम
भोपाल में सोने का रेट (प्रति ग्राम)
भोपाल में आज 24 कैरेट सोना 10,054 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 9,216 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 7541 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
इंदौर में सोने का रेट (प्रति ग्राम)
इंदौर सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 9,994 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 9157 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 7541 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
यूपी में सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम)
उत्तर प्रदेश में 24 कैरेट सोना 10,064 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 9,226 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 7,549 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
यह भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal: बड़ों के आशीर्वाद से बनेंगे धनु के काम, मकर को मिल सकती है बड़ी डील, कुंभ मीन का दैनिक राशिफल
राखी से पहले और बढ़ सकते हैं सोने के दाम?
रक्षाबंधन 2025 नज़दीक है और इस खास त्योहार से पहले लोग सोने-चांदी की खरीदारी में जुटे हुए हैं। लेकिन सवाल यह है- क्या राखी से पहले सोने के दाम और बढ़ेंगे? रिपोर्ट्स के अनुसार सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ।
अभी तक का ट्रेंड: सोना 1 लाख के करीब
- जुलाई के अंत तक 24 कैरेट सोना 1,00,480 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 22 कैरेट सोना 92,000 रुपये से 94,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।
- चांदी की कीमत में हल्की गिरावट के बावजूद, सोना लगातार मजबूत बना हुआ है।
क्यों बढ़ सकती हैं कीमतें?
- वैश्विक अनिश्चितता (Global uncertainty)- अमेरिका और चीन के बीच टेंशन, यूक्रेन-रूस वॉर जैसे कारक सोने को सिक्योर इनवेस्टमेंट बनाते हैं।
- फेस्टिव सीज़न की मांग- राखी और फिर शादियों का सीज़न शुरू होने वाला है, जिससे डिमांड बढ़ेगी।
- डॉलर में कमजोरी- डॉलर कमजोर होता है तो भारत जैसे देशों में सोना महंगा होता है।
क्या सोने में हो सकती है गिरावट?
विशेषज्ञों के अनुसार
- यदि अंतरराष्ट्रीय तनाव कम होता है और
- ब्याज दरों में स्थिरता आती है,
तो सोने की कीमतें स्थिर रह सकती हैं या 1 लाख से नीचे आ सकती हैं।
राखी से पहले क्या करें?
- अगर आप गिफ्ट या इनवेस्टमेंट के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, तो अभी का समय ठीक हो सकता है।
- लेकिन अगर आप रेट्स में गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतज़ार करना भी सही हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Mangal Gochar: कल से बदलेगी मंगल की चाल, मिथुन-कुंभ-तुला वाले रहें सतर्क, क्या मौसम पर होगा असर, जानें ज्योतिष के संकेत