महीने की शुरुआत में ही सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, इतने रूपये सस्ता हुआ सोना
नई दिल्ली, Today Gold Rate | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जैसा की आपको पता है कि आज से अगस्त के महीने की शुरुआत हो चुकी है, अगस्त के महीने की शुरुआत सोना और चांदी में निवेश करने वालों के लिए काफी अच्छी रही है. साथ ही एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी कमी दर्ज की गई है, आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर
महीने की शुरुआत अच्छी रही. गोल्ड या सिल्वर ज्वैलरी खरीदने का अगर आप प्लान कर रहे हैं, तो इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 10 ग्राम सोना कल की तुलना में आज सस्ता हुआ है. 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 91800 रूपये के आसपास बना हुआ है. चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो 1 किग्रा चांदी की कीमत 114900 रूपये के आसपास व्यापार कर रही है.
आज कीमतों में आई इतनी कमी
आज चांदी की कीमतों में 3000 रूपये तक की गिरावट दर्ज की गई है. कल शाम देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 500 रूपये तक की गिरावट दर्ज की गई है जिसका प्रमुख कारण भारतीय रुपए की मजबूती को माना जा रहा है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसा मजबूत हुआ है. आमतौर पर जब रुपए डॉलर के मुकाबले मजबूत होता है, तो इंपोर्ट होने वाली वस्तुओं की कीमतों में कमी दर्ज की जाती है.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक सोमिल गांधी के अनुसार अमेरिका के ताजा जीडीपी आंकड़ों ने डॉलर को मजबूत किया है.
इस वजह से हो रहा कीमतों में बदलाव
24 कैरेट गोल्ड की कीमत 100000 रूपये से ज्यादा पर ही व्यापार कर रही है. भारत में हर दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है. इसका प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव- आयात शुल्क और टैक्स रुपए डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट डिमांड और सप्लाई आदि को भी माना जाता है. भारत में हमेशा से ही गोल्ड को परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है.