मॉनसून सत्र: स्पीकर ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का किया जिक्र, 4 अगस्त को आएगा अनुपूरक बजट

0

Ranchi: झारखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से को शुरू हुआ. सत्र के पहले दिन स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने सदन को संबोधित किया. सदन को संबोधित करते हुए स्पीकर ने बताया कि यह सत्र 1 से 7 अगस्त तक आहूत है. इसमें कुल पांच कार्य दिवस होंगे. 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. स्पीकर ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का भी जिक्र किया. साथ ही उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की. मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत कई प्रतिष्ठित हस्तियों और आम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रस्ताव पारित किया गया.

सत्र शुरु होने से पहले झारखण्ड विधान सभा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का स्वागत एवं अभिवादन मुख्य सचिव अलका तिवारी, प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग वंदना दादेल, प्रभारी सचिव, झारखंड विधान सभा माणिक लाल हेंब्रम ने किया. विधानसभा आने के बाद षष्ठम विधान सभा के तृतीय (मॉनसून) सत्र के पहले दिन विधान सभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो का हार्दिक स्वागत एवं अभिवादन किया.

विधान सभा के तृतीय सत्र (मॉनसून सत्र) के पहले दिन झारखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में भी हेमन्त सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य विधायकों के साथ बैठे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.