MP News: सिंहस्थ से पहले उज्जैन को बड़ी सौगात, खुलेगा आकाशवाणी का स्टूडियो, भारत सरकार ने दी मंजूरी
MP News: सीएम मोहन यादव ने इस स्वीकृति के लिए भारत सरकार का आभार मानते हुए कहा कि मालवा क्षेत्र की समृद्ध कला और सांस्कृतिक परम्पराएं हैं. आज के सूचना युग में अन्य जन माध्यमों के साथ प्रसारण माध्यमों का विशेष महत्व है
उज्जैन: आकाशवाणी स्टूडियो का सेटअप स्थापित होगा, भारत सरकार ने दी मंजूरी
MP News: सिंहस्थ कुंभ से मध्य प्रदेश के उज्जैन को एक बड़ी सौगात मिली है. उज्जैन में आकाशवाणी का स्टूडियो खुलने जा रहा है. शुक्रवार यानी 1 अगस्त को केंद्रीय सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और उन्होंने आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप स्थापित करने का स्वीकृति पत्र प्रदान किया.
सीएम मोहन यादव ने इस स्वीकृति के लिए भारत सरकार का आभार मानते हुए कहा कि मालवा क्षेत्र की समृद्ध कला और सांस्कृतिक परम्पराएं हैं. आज के सूचना युग में अन्य जन माध्यमों के साथ प्रसारण माध्यमों का विशेष महत्व है. आकाशवाणी की अपनी प्रामाणिकता है. इस नाते मालवा अंचल में इंदौर के साथ ही उज्जैन एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां आकाशवाणी के स्टूडियो सेटअप की आवश्यकता थी.
अपडेट जारी है…