Today Latest Updates 2 August 2025: ट्रंप ने कसा तंज, कहा- ‘सुना है भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा’
Today Latest Updates 2 August 2025: आज 1 अगस्त 2025 को देश-दुनिया से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। आज की सभी बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें..
9:00 AM
वाराणसी में झमाझम बारिश के बीच पीएम मोदी का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:25 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। यहां वे सेवापुरी के बनौली में जनसभा को संबोधित करेंगे और करीब दो घंटे शहर में रुकेंगे। उनकी रैली से पहले ही वाराणसी में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। इस दौरान वे 2200 करोड़ रुपये के 52 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपये जारी करेंगे।
9:00 AM
ट्रंप ने भारत पर कसा तंज
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की रूस से तेल खरीद को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें सुनने में आया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि उन्हें इसकी पूरी पुष्टि नहीं है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है या भारत पर किसी तरह के जुर्माने की योजना बनाई है, तो उन्होंने कहा, मुझे ऐसा सुनने में आया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। यह सही है या नहीं, मुझे नहीं पता। लेकिन अगर ऐसा है तो यह एक अच्छा कदम है। अब देखते हैं आगे क्या होता है।
वहीं साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में सवालों के जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा, हमारे द्विपक्षीय संबंध अपनी अहमियत और मजबूती पर आधारित हैं। इन्हें किसी तीसरे देश के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। भारत और रूस के बीच लंबे समय से स्थिर और भरोसेमंद साझेदारी रही है।
8:00 AM
एमपी में आज मौसम साफ

MP weather Rain alert August: मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों में रौद्र रुप दिखाने के बाद बारिश अब थमी हुई है। प्रदेश का दो दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। शुक्रवार को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन अधिकतर इलाकों में बारिश नहीं हुई। शनिवार को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। आज किसी भी जिले में रेड अलर्ट नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग ने 3 और 4 अगस्त को प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
7:30 AM
छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Chhattisgarh Rain Alert: प्रदेश में मानसून (Monsoon) एक बार फिर अपनी सक्रियता दिखाने वाला है। मौसम विभाग (Weather Department) की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले पांच दिन तक हल्की से मध्यम वर्षा (Light to Moderate Rain) की संभावना है।
7:00 AM
काशी में बारिश का असर, डूब गए 84 घाट

UP Rainfall Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा असर धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी) में देखने को मिला है, जहाँ पवित्र गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुँच गया है, जिससे शहर के ऐतिहासिक 84 घाट पानी में समा गए हैं। राज्य के 37 जिलों में बाढ़ और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, और अब तक 97 परिवारों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।