MP Weather Update: एमपी में आज मौसम साफ, रेड अलर्ट नहीं, कल से फिर झमाझम बरसेंगे बदरा, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
MP weather Rain alert August: मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों में रौद्र रुप दिखाने के बाद बारिश अब थमी हुई है। प्रदेश का दो दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। शुक्रवार को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन अधिकतर इलाकों में बारिश नहीं हुई। शनिवार को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। आज किसी भी जिले में रेड अलर्ट नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग ने 3 और 4 अगस्त को प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में भारी बारिश भले ही थमी हुई दिख रही हो, लेकिन स्थिति अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं कही जा सकती। IMD की मानें तो आने वाले दिनों में कई जिलों में मानसून की फिर सक्रियता बढ़ेगी, जिससे फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
ग्वालियर, चंबल संभाग में बारिश का अलर्ट
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने जानकारी दी है कि फिलहाल राज्य के ऊपर चक्रवाती दबाव (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ लाइन सक्रिय है। अगले 24 घंटों के भीतर इसका असर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में स्पष्ट रूप से देखने को मिल सकता है। खासतौर पर ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
खबर अपडेट हो रही है।