खुशखबरी: नई दिल्ली से वैष्णोदेवी के बीच संचालित होगी एक और नई ट्रेन, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज
नई दिल्ली | श्री माता वैष्णो देवी मंदिर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. माता के भक्तों के सफर को आसान बनाने के लिए उत्तर रेलवे ने वैष्णो देवी के लिए एक और स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू व कटरा के लिए संचालित हो रही नियमित ट्रेनों में भीड़- भाड़ को देखते हुए एक और स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.
कटरा के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04081, 14, 15 एवं 16 अगस्त को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर पहुंचेंगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04082, 15, 16 एवं 17 अगस्त को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रात 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव
नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए संचालित होने वाली यह स्पेशल ट्रेन बीच रास्ते दोनों दिशाओं में पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, ढंढारी कलां, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मू तवी, शहीद कैप्टन तुषार महाजन (ऊधमपुर) रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में एसी, शयनयान और जनरल श्रेणी के डिब्बों की सुविधा मिलेगी.