Gonda Bolero Road Accident: गोंडा में बरपा रफ्तार का कहर, नहर में बोलेरो गिरने से 11 लोगों की मौत, प्रार्थना रह गई अधूरी
हाइलाइट्स
- पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे बोलेरो सवार नहर में पलटी
- 11 लोगों के शव को नहर से निकाला गया बाहर
- मरने वालों में महिलाएं बच्चे शामिल
Gonda Bolero Road Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा में गोंडा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे बोलेरो सवार लोगों की गाड़ी के नहर में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, हादसा इटियाथोक थानाक्षेत्र के रहता बेलवा बहुता गांव के पास नहर पर हुआ है।
गोंडा में बहुत ही बड़ा दर्दनाक हादसा,11 लोगों की मौत
दर्शन करने गए लोगों के साथ बड़ा हादसा, बोलेरो के नहर में पलटने से 11 की मौत, अनियंत्रित होकर बोलेरो नहर में पलटी, इटियाथोक थाना क्षेत्र का मामला, बोलेरो में सवार थे 15 लोग। pic.twitter.com/jQciHOZD23— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) August 3, 2025
जानकारी के मुताबिक, हादसा गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र के रहता बेलवा बहुता गांव के पास नहर पर हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, गोंडा के मोतीगंज के थाना सीहांगाव के रहने वाले प्रह्लाद गुप्ता अपने पूरे परिवार और दोस्तों के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे। इसी दौरान देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव स्थित सरयू नहर पुल के पास बोलेरो ने ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बोलेरे नहर में जा गिरी। पुलिस ने जानकारी देकर कहा है कि अब तक नहर से 11 शव बरामद किए जा चुके हैं। चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। स्थानीय लोगों ने फौरन लोगों को बचाने की कोशिश की लेकिन सिर्फ 4 लोगों की ही जान बचाई जा सकी। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश : गोंडा जिले में बोलेरो गाड़ी सरयू नहर में गिरी। करीब 11 लोगों की मौत हुई। ये सभी जल चढ़ाने के लिए मंदिर जा रहे थे। pic.twitter.com/9NvfICfZ70
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 3, 2025
यह भी पढ़ें:UP Electricity Connection Rates: 30 फीसदी महंगा हो सकता है बिजली का नया कनेक्शन,कॉर्पोरेशन ने दिया दरें बढ़ाने का संकेत
सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान
सीएम योगी ने घटना पर लिखा कि जनपद गोण्डा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
जनपद गोण्डा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 3, 2025
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश ने जहां उमस और गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं शहरी इलाकों में जलभराव और यातायात की समस्याओं को भी बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें