kamal Nath: 5442 Cr. से ज्यादा की राशि 5 साल में लैप्स, कमलनाथ ने सरकार पर हमला, बोले- वित्तीय कुप्रबंधन का प्रदेश बना
kamal Nath Statement : मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी की सरकार में एमपी वित्तीय कुप्रबंधन का प्रदेश बनता जा रहा है। कमलनाथ ने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, 5442 करोड़ रुपए लैप्स हो जाना गंभीर अनियमितता है।
कमलनाथ ने X पर क्या लिखा ?
पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- ‘बीजेपी सरकार में मध्य प्रदेश वित्तीय कुप्रबंधन का प्रदेश बनता जा रहा है। कैग की रिपोर्ट बताती है कि प्रदेश में 5442 करोड़ रुपए से अधिक की राशि पिछले पांच साल में इसलिए लैप्स हो गई, क्योंकि संबंधित विभाग सही समय पर राशि सरेंडर नहीं कर सके यानी खर्च करने के लिए निकाल नहीं सकें। यह सब तब हो रहा है जब मध्य प्रदेश सरकार हर महीने 4000-5000 करोड़ रुपया तक की राशि का कर्ज ले रही है। जो प्रदेश करीब 4 लाख करोड़ रुपए के कर्ज में डूबा हुआ हो, वहां 5442 करोड़ रुपया लैप्स हो जाना बेहद गंभीर अनियमितता है।
खबर अपडेट हो रही है…