Shibu Soren Passes Away: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, 81 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस


Shibu Soren Passes Away:  राजनीति जगत के एक दुखद खबर आ रही है। झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन ने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली है। जानकारी के अनुसार वे लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे।

dishom guru passes away
dishom guru passes away

वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे शिबू सोरेन

जानकारी के अनुसार झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। बीते कई दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। एक महीने से ज्यादा टाइम से वे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के श्री गंगा राम अस्पताल में भर्ती चल रहे थे। जून के आखिरी सप्ताह में किडनी संबंधी समस्या के चलते भर्ती कराया गया था।

बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी

Hemant Soren TweetHemant Soren Tweet
Hemant Soren Tweet

पूर्व सीएम शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…’

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन परिचय

शिबू सोरेन का जन्म हजारीबाग जिले के नेमरा में हुआ था। इन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नामक राजनीतिक पार्टी की स्थापना की। गौरतलब है उनके बेटे हेमंत सोरेन वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हैं।

शिबू सोरेन का राजनीतिक सफर

 

क्रम संख्या वर्ष कार्यकाल
1 1980 पहली बार
2 1989 दूसरी बार
3 1991 तीसरी बार
4 1996 चौथी बार
5 2002 पांचवीं बार
6 2004 छठवीं बार
7 2009 सातवीं बार
8 2014 आठवीं बार

दो बार राज्यसभा सदस्य रहे

8 जुलाई 1998 से 18 जुलाई 2001

10 अप्रैल 2002 से 2 जुलाई 2002

अन्य महत्वपूर्ण पद और इस्तीफे

मई 2004 से मार्च 2005: यूपीए सरकार के कार्यकाल में कोयला और खान मंत्रालय के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

जुलाई 2004: केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया।

जनवरी 2006 से नवंबर 2006 : दोबारा केंद्रीय कोयला मंत्री बने।

29 नवंबर 2006: केंद्रीय मंत्रिपरिषद से पुनः इस्तीफा दिया।

 

 

Leave a Comment