Todays Latest News 07 August 2025: पढ़ें 07 अगस्त 2025 की देश दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी-छोटी खबरें।

0


Todays Latest News 07 August 2025: पढ़ें 07 अगस्त 2025 की देश दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी-छोटी खबरें।

12:00 PM

मंदसौर में सुबह महसूस हुई भूगर्भीय हलचल

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में शनिवार सुबह 10 बजकर 07 मिनट के आसपास कुछ गांवों में धरती हिलने जैसी हल्की भूगर्भीय हलचल महसूस की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ सेकंड के लिए जमीन में कंपन हुआ, जिससे उन्हें चक्कर जैसा महसूस होने लगा।

11: 45 AM

JK में सीआरपीएफ का बंकर व्हीकल पलटा, 2 जवान शहीद, 12 घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बसंतगढ़ इलाके के कंडवा क्षेत्र में सीआरपीएफ का बंकर व्हीकल अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य जवान घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

10:30 AM

ट्रंप के टैरिफ अटैक पर पीएम नरेंद्र मोदी का पलटवार

ट्रंप के टैरिफ अटैक पर पीएम नरेंद्र मोदी का पलटवार

अमेरिका के साथ टैरिफ वॉर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हक में मजबूत संदेश दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत कभी भी अपने अन्नदाताओं के हितों से समझौता नहीं करेगा। पीएम मोदी ने कहा, “मैं जानता हूं कि इसके लिए मुझे व्यक्तिगत रूप से बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेकिन मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।” उन्होंने यह भी दोहराया कि किसानों के कल्याण और उनकी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

9:00 AM

PM मोदी करेंगे ‘एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ का उद्घाटन

PM मोदी करेंगे ‘एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ का उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी 7 अगस्त को नई दिल्ली स्थित आईसीएआर पूसा में ‘एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ का शुभारंभ करेंगे।यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

8:15 AM

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 9 सितंबर को मतदान

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 9 सितंबर को मतदान

देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव 9 सितंबर 2025 को आयोजित होगा।

8:10 AM

ट्रंप का तीखा बयान

ट्रंप का तीखा बयान

भारत पर टैरिफ लगे सिर्फ 8 घंटे हुए हैं, अब देखें कितनी सेकेंडरी सैंक्शन आएंगी” अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर हाल ही में लगे 50% टैरिफ को लेकर सख्त टिप्पणी की है।

8:00 AM

उत्तरकाशी रेस्क्यू अपडेट

उत्तरकाशी रेस्क्यू अपडेट

190 लोगों को बचाया गया, 11 जवानों सहित 70 अब भी लापता है। उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 190 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, लेकिन कई अभी भी लापता हैं।

7:45 AM

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, ट्रंप के टैरिफ बयान का असर साफ

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, ट्रंप के टैरिफ बयान का असर साफ

भारत के शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के बयान और टैरिफ के प्रभाव से बाजार प्रभावित हुआ है।

7:30 AM

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 से 9 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली चमकने की भी आशंका है।

7:00 AM

मध्य प्रदेश में बारिश से राहत, चढ़ा दिन का पारा बढ़ी उमस

मध्य प्रदेश में बारिश से राहत, चढ़ा दिन का पारा बढ़ी उमस

MP Weather Update August 2025 : मध्यप्रदेश में कई दिनों से हो रही भारी बारिश से फिलहाल राहत मिली है। बुधवार को केवल शिवपुरी जिले में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहा। राजधानी भोपाल समेत अधिकतर जिलों में कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। प्रदेश में फिलहाल कोई भी मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसकी वजह से अगस्त का पहला सप्ताह लगभग सूखा बीत गया, बीते छह दिनों में प्रदेशभर में औसतन एक इंच से भी कम बारिश हुई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.