Indore Child Trafficking: बच्चा तस्कर गैंग पकड़ाया, 10 लाख में किया था सौदा, 9 आरोपी अरेस्ट, जानें कैसे किया ट्रैप
Madhya Pradesh Indore Child Trafficking Gang Busted: इंदौर में बच्चा तस्कर गैंग के 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक ऑटो पार्ट्स कर्मचारी ने गैंग को ट्रैप करने का जाल बिछाया था, ऑटो पार्ट्स कर्मचारी से गैंग ने एक बच्चे का 10 लाख में सौदा किया था।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चा बेचने वाली गैंग को धरदबोचा। बच्च तस्कर गैंग में छह महिला और पांच पुरुष सदस्य शामिल हैं, जिसमें से 9 को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। जबकि एक आरोपी को पुलिस हिरासत में रखा है। एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है। सभी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
6 माह पहले 2 महिला से हुई थी मुलाकात
यह कार्रवाई रितेश व्यास नाम के एक शिकायतकर्ता की सूचना पर शुरू हुई, जो एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर बतौर कर्मचारी काम करता है। ऑटो पार्ट्स दुकान पर रितेश से छह महीने पहले प्रमिला साहू और वंदना मकवाना से मुलाकात हुई थी, इस दौरान उन्होंने खुद को बुजुर्गों की एक केयर सेंटर संचालक बताया था।
ऑटो पार्ट्स कर्मचारी ने बिछाया था जाल
प्रमिला और वंदना ने रितेश से निसंतानों को बच्चे गोद दिलाने की भी बात कही थी, जिसके बाद रितेश को उन दोनों पर शक हुआ, कुछ दिन बाद पता चला कि प्रमिला और वंदना बच्चा बेचने के आरोप में जेल जा चुकी हैं। जिसके बाद रितेश ने अपने एक दोस्त के साथ पुलिस से संपर्क किया और बच्चा गोद लेने के बहाने उनसे सौदा किया।
डेढ़ महीने का बच्चा बेचने लाए थे तस्कर
प्रमिला और वंदना ने 4 अगस्त को रितेश से राजू, प्रिया और बच्चे की मां सोनू वेद से अग्रसेन चौराहा पर मिलवाया। सोनू की गोद में करीब डेढ़ महीने का एक बच्चा था। मौका पाकर रितेश ने पुलिस को सूचना की और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया।
4 लाख में बच्चा देने को राजी थी मां
जब पुलिस ने प्रमिला और वंदना से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने रितेश को बच्चा गोद देने के लिए 10 लाख में सौदा किया था। जिसके लिए उन्होंने गुजरात निवासी सोनू बेन से संपर्क किया। सोनू आर्थिक रूप से कमजोर थी, ऐसे में वह बच्चे के बदले तस्करों से 4 लाख रुपए लेने की बात मान गई।
खबर अपडेट की जा रही है..
हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Pappu Kanaujia Controversy: OBC प्रदेश महासचिव आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया, पत्नी ने प्रेमिका को पीटकर किया लहूलुहान

Madhya Pradesh Rewa OBC Mahasachiv Pappu Kanaujia Controversy: मध्यप्रदेश के रीवा में ओबीसी महासभा के प्रदेश महासचिव पप्पू कनौजिया एक फ्लैट में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…