SSC JE 2025: बढ़ी वैकेंसी! अब 1731 पदों पर होगी भर्ती, BRTF में सबसे ज्यादा मौका

0

अगर आप भी एसएससी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) भर्ती की संभावित रिक्तियां जारी की हैं। बता दें इस भर्ती के तहत रिक्तियों की संख्या बढ़कर 1731 हो गई है, इस भर्ती के लिए पहले 1340 पदों पर वैकेंसी निकाली गई थी। आयोग की और से जारी रिक्तियों में 796 सबसे अधिक रिक्तियां सीमा सड़क संगठन (BRO) के लिए हैं, इसके बाद सबसे अधिक रिक्तियां (कुल 210) केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) में है। जबकि तीसरी सबसे अधिक 202 रिक्तियां इंजीनियरिंग सर्विसेज की हैं।

एसएससी जेई भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 जून, 2025 से 21 जुलाई, 2025 के बीच पूरी हुई थी, जिसके बाद अब संभावित 1731 रिक्तियाँ आयोग द्वारा SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर अपलोड कर दी।

SSC JE 2025 रिक्ति विवरण
1731

विभाग का नाम पद पदों की संख्या
सीमा सड़क संगठन (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए) जेई (सिविल) 796
सीमा सड़क संगठन (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए) जेई (इलेक्ट्रिक्ल और मैकेनिकल) 163
केंद्रीय जल आयोग जेई (मैकेनिकल) 10
केंद्रीय जल आयोग जेई (सिविल) 90
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग जेई (इलेक्ट्रिक्ल) 94
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग जेई (सिविल) 210
केंद्रीय जल शक्ति अनुसंधान केंद्र जेई (सिविल) 3
केंद्रीय जल शक्ति अनुसंधान केंद्र जेई (इलेक्ट्रिक्ल) 2
केंद्रीय जल शक्ति अनुसंधान केंद्र जेई (मैकेनिकल) 2
डीजीक्यूए-नेवल, रक्षा मंत्रालय जेई (इलेक्ट्रिक्ल) 3
डीजीक्यूए-नेवल, रक्षा मंत्रालय जेई (मैकेनिकल) 5
फरक्का बैराज परियोजना, जल शक्ति मंत्रालय जेई (सिविल) 11
फरक्का बैराज परियोजना, जल शक्ति मंत्रालय जेई (मैकेनिकल) 4
मिलिट्री इंजीनियर सेवा (MES) जेई (सिविल) 202
मिलिट्री इंजीनियर सेवा (MES) जेई (इलेक्ट्रिक्ल और मैकेनिकल) 136
कुल पद

एसएससी जेई ब्रांच-वाइज भर्ती विवरण

एसएससी के 1731 पदों पर जेई ब्रांच-वाइज भर्ती का विवरण निम्नलिखित है।

  • सिविल इंजीनियरिंग: 1321 रिक्तियां
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 21 रिक्तियां
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 99 रिक्तियां
  • इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल इंजीनियरिंग: 299 रिक्तियां

SSC JE 2025 परीक्षा तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन की आरम्भ तिथि: 30 जून, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2025 (रात 11 बजे)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 22 जुलाई, 2025
  • करेक्शन विंडो: 1-2 अगस्त, 2025
  • पेपर-1 परीक्षा तिथि: 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025
  • पेपर-1 परीक्षा तिथि: जनवरी-फरवरी, 2026
Leave A Reply

Your email address will not be published.