MP Weather Update Rakshabandhan 2025: मध्य प्रदेश में अगस्त के पहले सप्ताह में मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज रक्षाबंधन पर प्रदेश के मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे। प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी इलाकों के 9 जिलों में आज तेज बारिश के आसार हैं, वहीं इंदौर और उज्जैन संभाग के अधिकांश जिलों में चटक धूप खिली रहेगी। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में हल्के बादलों की मौजूदगी रह सकती है। इससे पहले शुक्रवार को सीधी, मंडला, डिंडौरी सहित प्रदेश के 12 जिलों में बारिश दर्ज की गई थी।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। खास बात यह है कि 13 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे राज्य में बारिश की रफ्तार और बढ़ सकती है।
खबर अपडेट हो रही है।