Rajgarh Gas Cylinder Blast: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक कियोस्क सेंटर में रक्षाबंधन के दिन आग लग गई। जिससे वहां रखे गैस सिलेंडरों में एक-एक कर 5 से ज्यादा ब्लास्ट हो गए। गैस सिलेंडर बम की तरह फट रहे थे। जिससे भीषण आग लग गई। आग की लपटें करीब 100 फीट की ऊंचाई तक उठी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दशहत फैल गई।
बस स्टैंड के पास कियोस्क सेंटर में लगी आग
हादसा शनिवार, 9 अगस्त की शाम को जीरापुर थाना क्षेत्र के गागोरनी में हुआ। जहां बस स्टैंड पर स्थित एक कियोस्क सेंटर में अचानक आग लग गई। दूर से ही लपटें दिखाई दे रही थीं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी, वहीं पास में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। उनके से एक लिक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। हालांकि, आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है।
5 से ज्यादा गैस सिलेंडर ब्लॉस्ट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकान में आग लगते ही वहां रखे गैस सिलेंडर एक के बाद एक तेज धमाकों के साथ ब्लास्ट होने लगे। इस दौरान 5 से ज्यादा धमाकों की आवाज से पूरा इलाका गूंज गया। बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे।
खबर अपडेट हो रही है…