MP News: ऐसे पढे़गा इंडिया? सरकारी स्कूल में 4th क्लास के बच्चे से पैर दबवा रहीं मैडम, VIDEO वायरल
Bhopal News: भोपाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सरकारी स्कूल में एक मैडम 4th क्लास के बच्चे से अपने पैर दबवाते नजर आ रही हैं. जब उनसे सवाल किया गया तो मैडम ने कहा कि क्लास के गड्ढे में पांव मुड़ गया था. बच्चे ने ही सहारा दिया.
टीचर ने बच्चे से दबवाए पैर
Bhopal News: कैसे पढ़ेगा इंडिया और कैसे बढ़ेगा इंडिया… जब क्लास के बच्चों को पढ़ाने के बजाय टीचर ही उनसे अपने पैर दबवाने लगे? पूरा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है. यहां एक सरकारी स्कूल की मैडम 4th क्लास के बच्चे से क्लासरूम में पैर दबवाते हुए कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं.
मैडम ने क्लासरूम में दबवाए पैर
पूरा मामला भोपाल के गांधी नगर स्थित शासकीय महात्मा गांधी विद्यालय का है. यहां स्कूल में मैडम चौथी क्लास के बच्चों को पढ़ाने के बजाय क्लासरूम में एक छात्र से अपने पैर की मालिश करवाते हुए नजर आईं.
वायरल हुआ वीडियो
इस पूरे मामले को लेकर जब टीचर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि क्लास के गड्ढे में पैर फंसकर मुड़ गया था. छात्र ने ही सहारा दिया और वह इसलिए पैर दबा रहा था.
मध्य प्रदेश | भोपाल में स्कूल में छात्र से टीचर का पैर दबवाते हुए वायरल हुआ वीडियो #MadhyaPradesh #Bhopal #Student #ViralVideo pic.twitter.com/67Z6KDmlvd
— Vistaar News (@VistaarNews) August 10, 2025